विज्ञापन

गुरुग्राम के रियल एस्टेट एजेंट ने बताया 20 लाख तक सस्ता फ्लैट खरीदने का तरीका, आपको होगी बस एक कंपास की जरूरत

गुरुग्राम के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज ने कहा, 'खरीदार लाखों रुपये का नुकसान कर बैठते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे वास्तु के बारे में सही जानकारी के बजाय चाय की दुकान पर होने वाली बातों पर भरोसा कर लेते हैं.'

गुरुग्राम के रियल एस्टेट एजेंट ने बताया 20 लाख तक सस्ता फ्लैट खरीदने का तरीका, आपको होगी बस एक कंपास की जरूरत
प्रापॅर्टी में इनवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. (सांकेतिक तस्वीर)
Unsplash

Trending: कल्‍पवृक्ष रीयलटी नाम की रियल एस्टेट एडवाइजरी फर्म में काम करने वाले अभिषेक भारद्वाज ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. एक्स पर उन्होंने लिखा, 'गुरुग्राम में साउथ फेसिंग फ्लैट अक्सर 5% से 10% सस्ते बिकते हैं, और जो खरीदार इन्हें नहीं खरीदते, उनमें से ज्यादातर ने कभी भी किसी वास्तु कंसल्टेंट से बात नहीं की होती है. उन्होंने बस यह सुना होता है कि दक्षिण दिशा अच्छी नहीं है, इसीलिए वो 'दक्षिण' शब्द सुनते ही फ्लैट लेने से मना कर देते हैं.'

'फ्लैट का लेआउट ध्यान से ना देखते लोग'

भारद्वाज ने लिखा, 'मैं हर बार यही सवाल पूछता हूं कि क्या आपने इस प्लान को चेक करने के लिए किसी सही वास्तु एक्सपर्ट को बुलाया था, और जवाब हमेशा 'नहीं' ही होता है. किसी ने भी लेआउट को ध्यान से नहीं देखा, कंपास से दिशा नहीं जांची और न ही यह बताया कि फ्लैट खराब है. यह बस सुनी-सुनाई बातें हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचती हैं, और उन्हीं बातों के आधार पर एक बहुत अच्छा लेआउट तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है.'

'वास्तु की किताबों में कुछ और ही लिखा है'

उन्होंने आगे लिखा, 'वास्तु की पारंपरिक किताबों में कुछ और ही लिखा है. प्लॉट के हर हिस्से को एंट्री जोन में बांटा गया है, और पूरे लेआउट में सबसे शुभ एंट्री जोन में से दो दक्षिण दिशा में ही होते हैं. अगर मुख्य दरवाजा उन जोन में से किसी एक में आता है, तो प्रॉपर्टी को बहुत शुभ माना जाता है. कोई भी इस बात को आगे नहीं बढ़ाता, क्योंकि कंपास रीडिंग की जानकारी देने के बजाय डर फैलाना ज्यादा आसान है.'

'एक ही लेआउट, टावर और फ्लोर पर कीमत अलग'

भारद्वाज कहते हैं, 'इसलिए डर बना रहता है, और मार्केट ने इसकी कीमत भी तय कर दी है. एक ही लेआउट, एक ही टावर और एक ही फ्लोर पर, दक्षिण-मुखी यूनिट दूसरी दिशा वाली यूनिट के मुकाबले 5% से 10% कम कीमत पर बिकती है. 2 करोड़ रुपये के फ्लैट पर यह 10 लाख से 20 लाख रुपये का अंतर होता है, और बेचने वाले को यह नुकसान सिर्फ लिस्टिंग में लिखे एक शब्द की वजह से उठाना पड़ता है.'

समझदार खरीदार कैसे उठाता है इसका फायदा

पोस्ट की आखिर में भारद्वाज ने लिखा, 'यहीं पर एक समझदार खरीदार फायदा उठाता है. वह एक सही वास्तु कंसल्टेंट को बुलाता है, मुख्य दरवाजे की कंपास डिग्री चेक करवाता है और पक्का करता है कि दरवाजा दक्षिण दिशा के उन शुभ जोन में से किसी एक में है. एक बार यह कन्फर्म हो जाने पर, वह डिस्काउंट पर एक बेहतरीन फ्लैट खरीद लेता है, जबकि उससे पहले वाला खरीदार सिर्फ एक ऐसे मैसेज की वजह से पीछे हट गया था जिसकी उसने कभी सच्चाई नहीं जांची थी.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:- 

'एंट्रेंस और बालकनी में कन्फ्यूज हुए लोग'

एक्स पर इस पोस्ट को पढ़कर कुछ लोगों ने अभिषेक की बातों से सहमति जताई, जबकि कुछ लोग एंट्रेंस और बालकनी में कन्फ्यूज हो गए.

एक यूजर ने लिखा, 'पॉजिटिव एनर्जी के ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए, एंट्री दक्षिणी दीवार के बीच वाले या थोड़े दक्षिण-पूर्वी हिस्से में होनी चाहिए.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'फ्लैट्स में वास्तु का डर बकवास है. दक्षिण दिशा को अशुभ मानने के पीछे पुरानी समझ हवा के बहाव (जो पूरब-पश्चिम होता है) पर आधारित थी. इसलिए पुराने जमाने में, जब घर ज्यादातर एक मंजिला होते थे, तो शौच के लिए दक्षिण दिशा तय की गई थी.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'दक्षिण मुखी फ्लैट्स धूप के लिए सबसे अच्छे होते हैं. मुझे नहीं लगता कि धूप वाले फ्लैट्स डिस्काउंट पर बेचे जाते हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'दक्षिण की ओर खुलने वाले फ्लैट्स में सर्दियों में धूप आती ​​है, जो एक फायदा है. मेरी पत्नी ने दक्षिण की ओर खुलने वाले फ्लैट पर ही जोर दिया, क्योंकि सर्दियों में कोई भी ठंडा अपार्टमेंट नहीं चाहेगा.'

यह भी पढ़ें | जॉब एप्लीकेशन में सैलरी ना बताने वाले Gen Z को मिला 'इनाम', दिल्ली के एंटरप्रेन्योर ने दिया 120% का हाइक

यह भी पढ़ें | जयपुर में बैंक के बाहर नाइट ड्यूटी कर रहे पति के साथ खाना खाती पत्नी का वीडियो वायरल, लोग बोले- नजर ना लगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Real Estate, Home Buying Tips, Vastu Shastra, South Facing House Vastu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com