Viral News: गुरुग्राम के एक शख्स ने देर रात रैपिडो राइक के दौरान हुई घटना के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है. शख्स ने रेडिट पोस्ट में Rapido राइडर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि रात में डेढ़ बजे रैपिडो वाले ने बीच रास्ते राइड कैंसिल कर दी और फिर चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी. उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया. गुरुग्राम के शख्स ने रेडिट पोस्ट में इस घटना को लेकर पुलिस और रैपिडो से कार्रवाई करवाने में मदद की मांग की है. साथ ही उसने लोगों से इस मामले में सलाह मांगी है.
राइ़ड कैंसिल कर बोला- छोड़ देंगे
Reddit पोस्ट के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर 2026 की रात डेढ़ बजे की है. Reddit यूजर ने बताया कि उसने रात में 1-1:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 5, अशोक विहार से सेक्टर 72A के रैपिडो राइड बुक की थी. उसने लिखा कि इसके बाद बीच रास्ते में राइड कैंसिल कर दी और कहा कि जहां के लिए उसने राइड बुक की है, वहीं पर छोड़ देगा.
शख्स ने राइडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
गुरुग्राम के शख्स ने बताया कि कुछ दूर आगे चलने के बाद रैपिडो राइडर ने चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी. फिर उसका मोबाइल छीनकर भाग गया. इस घटना के बाद वह काफी डर गया. उसने बताया कि इस घटना के बारे में रैपिडो सपोर्ट और उनके नोडल ऑफिसर को ईमेल किया है. पुलिस जांच के लिए ड्राइवर की डिटेल्स, गाड़ी का नंबर और KYC जानकारी मांगी है. साथ ही शख्स ने रैपिडो से ट्रिप का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और ड्राइवर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है.
लोगों से पूछा- क्या ऐसी घटना हुई
उसने अपनी Reddit पोस्ट में कम्युनिटी से पूछा कि क्या गुरुग्राम में किसी और के साथ भी रैपिडो में ऐसी घटना हुई है? इस मामले को रैपिडो के सीनियर मैनेजमेंट या सेफ्टी टीम तक कैसे पहुंचा सकती हूं? क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे रैपिडो तुरंत ड्राइवर की डिटेल्स जांच कर रही पुलिस के साथ शेयर करे? साथ ही शख्स ने लिखा कि मैं u/rapidoapp और गुरुग्राम पुलिस से अनुरोध करती हूं कि वे इसे गंभीरता से लें. वह अपनी बुकिंग डिटेल्स, रजिस्टर्ड फोन नंबर और ईमेल बातचीत संबंधित अधिकारियों को निजी तौर पर दे सकता है.

यह भी पढ़ें | सस्ती फ्लाइट के चक्कर में 11 साल पहले भारत में अनजान जगह पहुंची विदेशी महिला, बोली- पूरी रात सो नहीं पाई
लोग बोले- कैंसिल राइड पर क्यों बैठे
बाद में यूजर की पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट भी किए. एक सवाल ने किया कि भाई, रात 1:30 बजे जब ड्राइवर ने ऐप पर राइड कैंसिल कर दी थी, तो आप फिर भी उसके साथ क्यों गए? इसके जवाब में शख्स ने लिखा, "भाई रात के 1:30 बज रहे थे और मैं सफर के बीच में था, तभी उसने राइड कैंसिल कर दी. उसने भरोसा दिलाया कि वह मुझे मेरी मंजिल तक छोड़ देगा, और मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मामला इतना हिंसक हो जाएगा. शख्स ने कमेंट में जवाब दिया कि मुझे पता है कि यह रिस्की था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई ड्राइवर चाकू निकालकर मुझे लूट लेगा. अभी, मैं बस न्याय पाना चाहता हूं और चाहता हूं कि किसी और के साथ ऐसा न हो."
(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit पर वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | काइली जेनर की 474 करोड़ वाली ब्रा से पहले किसके नाम था रिकॉर्ड? ये हैं इतिहास की 5 सबसे महंगी ब्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं