विज्ञापन

काइली जेनर की 474 करोड़ वाली ब्रा से पहले किसके नाम था रिकॉर्ड? ये हैं इतिहास की 5 सबसे महंगी ब्रा

काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 474 करोड़ रुपए से अधिक की ब्रा पहनकर विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो में डेब्यू किया है. यहां जानिए विक्टोरियाज सीक्रेट अपने अबतक के इतिहास में दुनिया के 5 सबसे महंगे ब्रा कब-कब बनाए, उन्हें किन सुपरमॉडल ने पहना और वे कितनी खास थीं.

काइली जेनर की 474 करोड़ वाली ब्रा से पहले किसके नाम था रिकॉर्ड? ये हैं इतिहास की 5 सबसे महंगी ब्रा
काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर की फैंटेसी ब्रा पहनकर विक्टोरिया सीक्रेट रनवे पर डेब्यू किया (फोटो- AFP)

रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने दुनिया का सबसे महंगा ब्रा पहना है. काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 474 करोड़ रुपए की ब्रा पहनकर 'विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो' में डेब्यू किया. रविवार को हुए इस मशहूर लॉन्जरी ब्रांड के सालाना शो में, काइली जेनर ने सबको चौंका दिया. डिजाइनर के अनुसार उन्होंने 'फैंटेसी ब्रा' पहनी थी, जो 18 कैरेट सोने और 4,410 हीरों से बनी है. हालांकि उनका यह रैंप वॉक विवादों में भी है क्योंकि इस पीस को पहनने के लिए चुने जाने से भले उनके फैंस खुश हैं लेकिन कई अन्य लोगों ने इस बात के लिए ब्रांड की आलोचना की कि उन्होंने अपनी किसी अनुभवी सुपरमॉडल को यह मौका नहीं दिया.

चलिए आपको हम यहां दुनिया की अबतक की 5 सबसे महंगी ब्रा के बारे में बताते हैं.

1- काइली जेनर की 'फैंटेसी ब्रा'- कीमत 50 मिलियन डॉलर

काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर की ब्रा पहनकर विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो में डेब्यू किया (Photo- AFP)

काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर की ब्रा पहनकर विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो में डेब्यू किया (Photo- AFP)

रविवार रात को, जब दुनिया को लगा कि 'विक्टोरियाज सीक्रेट' का शानदार रनवे शो इससे ज्यादा चकाचौंध भरा नहीं हो सकता, तभी काइली जेनर 50 मिलियन डॉलर की हीरे जड़ी ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं. 'फैंटेसी ब्रा' विक्टोरियाज सीक्रेट का एक खास आकर्षण है. 1996 से ही यह लॉन्जरी ब्रांड हर साल एक ऐसी ब्रा डिजाइन करता है जो हीरों से जड़ी होती है. इन्हें मुख्य रूप से कैटवॉक के लिए तैयार किया जाता है. क्लाउडिया शिफर पहली मॉडल थीं जिन्होंने एक फोटोशूट में 'फैंटेसी ब्रा' पहनी थी, जबकि 2018 में एल्सा होस्क ने रनवे पर इसे आखिरी बार पहना था. उस समय इन दोनों ही ब्रा की कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर थी.

इस साल, जैकब एंड कंपनी द्वारा बनाई गई 50 मिलियन डॉलर की इस ब्रा के सामने पिछली सभी 'फैंटेसी ब्रा' की कीमत बहुत कम लगने लगी. इस लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड ने जेनर के लिए जो ब्रा तैयार की, उसमें 91 बड़े सफेद हीरे जड़े गए थे, जिनमें से हर एक का वजन 5 से 18 कैरेट के बीच था. ब्रा के बिल्कुल बीच में 75 कैरेट से भी बड़ा एक पीला हीरा लगा था. कुल मिलाकर इस ब्रा में 4,410 हीरे लगे हैं. इसे बनाने में 15 कारीगरों को 1000 घंटे से ज्यादा का समय लगा, और तैयार चीज का वजन चार पाउंड से थोड़ा ही कम है.

रियलिटी टीवी स्टार से ब्यूटी एंटरप्रेन्योर बनीं काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 380 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

2- गिसेल बुंडचेन की 'रेड हॉट फैंटेसी ब्रा'- कीमत 15 मिलियन डॉलर

गिसेल बुंडचेन की रेड हॉट फैंटेसी ब्रा

गिसेल बुंडचेन की 'रेड हॉट फैंटेसी ब्रा' (Photo- सोशल मीडिया)

15 मिलियन डॉलर की कीमत के साथ, अबतक ब्राजील की सुपरमॉडल गिसेल बुंडचेन की 'रेड हॉट फैंटेसी ब्रा' इतिहास की सबसे महंगी ब्रा बनी हुई थी. साल 2000 में गिसेन ने इसे पहना था. हालांकि इसे रनवे के बजाय विक्टोरियाज सीक्रेट के हॉलिडे कैटलॉग के लिए रखा गया था. विक्टोरियाज सीक्रेट ने अपना यह पारंपरिक प्रिंटेड हॉलिडे कैटलॉग साल 2016 में स्थायी रूप से बंद कर दिया था. इस ब्रा में 1,300 हीरों और थाई मणी जड़ी थी. इस ब्रा ने उस समय तक बनी सबसे महंगी लॉन्जरी (अंडरगारमेंट) के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था. यह रिकॉर्ड अबतक कायम था.

3- हाइडी क्लम की 'हेवनली स्टार ब्रा'- कीमत 12.5 मिलियन डॉलर

हाइडी क्लम की हेवनली स्टार ब्रा (Photo- AFP)

हाइडी क्लम की 'हेवनली स्टार ब्रा' (Photo- AFP)

2001 में जर्मन मॉडल हाइडी क्लम ने 'फैंटेसी ब्रा' के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, जब वह विक्टोरियाज सीक्रेट रनवे पर इसे पहनने वाली पहली मॉडल बनी थीं. मौवाड (Mouawad) द्वारा डिजाइन की गई 'हेवनली स्टार ब्रा' की कीमत 12.5 मिलियन डॉलर थी. इसमें 1,200 से ज्यादा गुलाबी नीलम, 2,300 सफेद हीरे और बीच में 90 कैरेट का एक बड़ा हीरा जड़ा था. साथ ही इसके साथ एक मैचिंग डायमंड बेल्ट भी थी.

4- गिसेले बुंडचेन ने पहना सेक्सी स्प्लेंडर फैंटेसी ब्रा- कीमत 12.5 मिलियन डॉलर

गिसेले बुंडचेन ने पहना सेक्सी स्प्लेंडर फैंटेसी ब्रा

गिसेले बुंडचेन ने पहना सेक्सी स्प्लेंडर फैंटेसी ब्रा (Photo- AFP)

इस सेक्सी स्प्लेंडर फैंटेसी ब्रा को गिसेले बुंडचेन ने 6 दिसंबर 2005 को न्यूयॉर्क में आयोजित विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में पहना था. इसे भी मौवाड ने तैयार किया था और इसकी कीमत 12.5 मिलियन डॉलर थी. इस ब्रा में 2,900 हीरे लगाए गए थे, जिनका कुल वजन 108.37 कैरेट था. इसके अलावा, इसमें 22 माणिक जड़े थे, जिनका वजन 38.25 कैरेट था. इसे बनाने में 18 कैरेट सफेद सोने का इस्तेमाल किया गया था. इसका सबसे खास आकर्षण बीच में लगा लगभग 101.84 कैरेट का नाशपाती के आकार का हीरा था. इसे तैयार करने में 300 घंटे से ज्यादा समय लगा था.

5- हाइडी क्लम ने पहना वेरी सेक्सी फैंटेसी ब्रा- कीमत 11 मिलियन डॉलर

विक्टोरियाज़ सीक्रेट 2003 फैशन शो की फिटिंग के दौरान, 11 मिलियन डॉलर की फैंटेसी ब्रा के साथ पोज देतीं हेइडी क्लम (Photo- AFP)

विक्टोरियाज़ सीक्रेट 2003 फैशन शो की फिटिंग के दौरान, 11 मिलियन डॉलर की 'फैंटेसी ब्रा' के साथ पोज देतीं हेइडी क्लम (Photo- AFP)

वेरी सेक्सी फैंटेसी ब्रा को साल 2003 में हाइडी क्लम ने ही पहना था. इसे लग्जरी ज्वेलरी कंपनी मौवाड ने ही तैयार किया था. इसकी कीमत 11 मिलियन डॉलर थी. इस ब्रा में 2,809 सफेद हीरे, पीले और नारंगी नीलम, रोडोलाइट और एमेथिस्ट जैसे कीमती रत्न लगाए गए थे. इसमें लगे रत्नों का कुल वजन लगभग 2,200 कैरेट बताया गया था. इसके साथ मैचिंग पैंटी भी बनाई गई थी, जिसमें 3,236 हीरे और दूसरे रंगीन रत्न जड़े थे.

यह भी पढ़ें: 4600 करोड़ बजट, 23 सुपरहीरो वाली फिल्म से पहले आई वो वेब सीरीज जिसे देखना बेहद जरूरी, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kylie Jenner, Victoria’s Secret, Victoria’s Secret Bras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com