विज्ञापन

1400 किलो के बाहुबली बैल ने मचाई धूम, कसाईखाने से बचाया गया, मालिक बोला- बच्चे की तरह लिपटकर गोद में सोता है

फ्रैंक और टाइनी टिम, दोनों होल्स्टीन फ्रिसियन नस्ल के बैल हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों की नस्ल है. यह दोनों ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैल बन चुके हैं. 1400 किलो तक का इनका वजन है लेकिन फिर भी यह अपने मालिक से लिपटकर सोते हैं.

1400 किलो के बाहुबली बैल ने मचाई धूम, कसाईखाने से बचाया गया, मालिक बोला- बच्चे की तरह लिपटकर गोद में सोता है
फ्रैंक और टाइनी टिम नाम के इन बैलों का हाईट 6.4 फिट है और वजन छोटी कारों के बराबर (फोटो- AI से एडिट किया हुआ)

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद दो बैलों ने इस समय दुनिया भर में धूम मचा रखी है. फ्रैंक और टाइनी टिम नाम के इन बैलों का हाईट 6.4 फिट है और वजन छोटी कारों के बराबर. टाइनी टिम का वजन तो 1400 किलोग्राम है वहीं फ्रैंक को आज से 6 साल पहले बूचड़खाने से बचाया गया था. कमाल की बात है कि यह दोनों बैल एक दूसरे से लगभग 3000 किलोमीटर दूर रहते हैं और दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है. हालांकि दोनों होल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल के बैल हैं, यह दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों की नस्ल है.

बूचड़खाने से किया गया रेस्क्यू, अब ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा मवेशी

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार 'कंपैनियन काउज' नाम की मवेशी गोद लेने वाली संस्था की को-फाउंडर क्रिस्टल कैमिलेरी ने फ्रैंक की पिछले छह सालों से देखभाल की है. उन्होंने इस बैल को एक डेयरी फार्म से रेस्क्यू किया था था. इस डेयरी फार्म के कई नर बछड़ों की तरह, फ्रैंक भी मांस के लिए कम उम्र में ही मार दिया जाने वाला था.

लेकिन बचाए जाने के 6 साल बाद अब फ्रैंक एक विशालकाय जानवर बन गया है. उसके पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) का कहना है कि उन्होंने अब तक इतना बड़ा बैल नहीं देखा है. खास बात है कि इतने बड़े होने के बावजूद इस बैल को प्यार से लिपटकर रहना पसंद है, वह उसे बचाने वाली कैमिलेरी की गोद में सो जाता है और किसी कुत्ते की तरह खर्राटे लेता है.

फ्रैंक के कंधे की ऊंचाई 192 सेमी यानी 6 फीट 4 इंच) है जो उसे पूरे ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे बैलों में से एक बनाती है.

2900 किमी दूर है इस बैल का भाई!

इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2,900 किमी दूर, एक और विशाल बैल है. 'टाइनी टिम' नाम का यह बैल बूचड़खाने के हिसाब से बहुत बड़ा था, इसलिए एक पशुपालक वाल्म्सले ने उसे अपने फार्म पर पालतू जानवर के तौर पर रखने का फैसला किया. अब वह आठ साल का हो गया है. टाइनी टिम के कंधे की ऊंचाई भी 192 सेमी है. उसे एक हॉर्स फ्लोट (घोड़े ले जाने वाली गाड़ी) में रखकर वजन मापने वाले पुल पर ले जाया गया, जहां उसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम (3,086 पाउंड) निकला.

यह दोनों अभी ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैल हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड निक्कर्स नाम के बैल के पास था जिसकी लंबाई 194 सेमी थी. यानी फ्रैंक और टाइनी टिम से 2 सेमी ज्यादा. लेकिन कुछ साल पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक फ़ार्म में उसकी मौत हो गई. अगर पूरी दुनिया की बात करें तो वर्तमान में जीवित सबसे ऊंचा बैल कनाडा का एक होल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल का ही बैल है. उसका नाम 'बीफ' है और उसकी ऊंचाई 196 सेमी (6 फीट 5 इंच) से थोड़ी ही कम है.

बता दों कि होल्स्टीन फ्रिसियन नस्ल को विशेष रूप से अधिक मात्रा में दूध देने और बड़े आकार का होने के लिए तैयार किया गया है, लेकिन आमतौर पर इनकी ऊंचाई लगभग 165 सेमी (5 फीट 5 इंच) तक ही सीमित रहती है.

यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे अधिक दूध देती है इस नस्ल की गाय, 700 KG का तगड़ा शरीर, हॉलैंड से आई, भारत में क्या कीमत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bull And Cow, Cattle (Cow), Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com