विज्ञापन

गजराज जी को गर्मियों में मिला फलों से लदी 'आईसक्रीम' का उपहार, वीडियो हुआ वायरल, लेकिन...

गोरखपुर 'जू' में हाथी को खाने के लिए फलों और शहद से भरा एक बर्फ का टुकड़ा दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की नजर उसकी टांग की जंजीर पर टीक गई. अब वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

गजराज जी को गर्मियों में मिला फलों से लदी 'आईसक्रीम' का उपहार, वीडियो हुआ वायरल, लेकिन...
सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर 'जू' का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी को गर्मी से राहत देने के लिए फलों और शहद से तैयार बर्फ का बड़ा टुकड़ा दिया गया. हालांकि, 'जू' की तरफ से दिए जा रहे इस अनोखे इंतजाम से ज्यादा लोगों का ध्यान हाथी की टांग में बंधी जंजीर ने खींच लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. वायरल वीडियों पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

गर्मी से राहत देने के लिए खास इंतजाम

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गोरखपुर 'जू' के डॉक्टर योगेश प्रताप ने शेयर किया था. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी के तहत हाथी को फलों और शहद से भरा विशाल बर्फ का ब्लॉक दिया गया.

हाथी पहले चौंका और फिर खुद ढूंढ लिया तरीका

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी शुरुआत में बर्फ के बड़े टुकड़े को देखकर थोड़ा हैरान नजर आया. कुछ देर बाद वह अपने पैर से बर्फ को तोड़ता है और उसके अंदर मौजूद फलों को निकालकर खाने लगता है. डॉक्टर योगेश प्रताप के अनुसार, हाथी ने खुद ही इसे खाने का तरीका खोज लिया और आराम से फलों का आनंद ले रहा है.

जंजीर पर अटक गई लोगों की नजर

हालांकि वीडियो का मकसद हाथी के लिए किए गए खास इंतजामों को दिखाना था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की नजर हाथी की टांग में बंधी जंजीर पर चली गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर हाथी को जंजीर से क्यों बांधा गया है. एक यूजर ने लिखा, "इतनी अच्छी आइसक्रीम देने के बाद भी उसे जंजीर में क्यों रखा गया है." वहीं दूसरे ने कहा, it's sad tp see that he's in chains. एक यूजर ने लिखा, really very healthy ice cream.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: 2253 नामों वाला शख्स! दुनिया के सबसे लंबे नाम का बना रिकॉर्ड, नाम पढ़ने में लगते हैं 20 मिनट से ज्यादा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ZOO ELEPHANT, Zoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com