विज्ञापन

बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पार्किंग चालान के बजाय सुबह कुछ और ही बुरा देखने को मिला. उसकी कार पर गहरे खरोंच पड़े थे और बोनट पर No Parking लिखा हुआ खुदा हुआ था.

बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कार पर नुकीली चीज से लिखा No Parking
Social Media

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को पार्किंग चालान की बजाय अपनी कार पर लिखा सख्त संदेश और भारी नुकसान देखने को मिला. रात में सही समझकर गाड़ी पार्क करने वाले शख्स को सुबह पता चला कि उसकी कार पर खरोंचें डाली गई हैं और बोनट पर No Parking उकेर दिया गया है. इस घटना ने न सिर्फ उसे परेशान किया, बल्कि शहर में पार्किंग विवाद और लोगों की ऐसी हरकतों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

कार पर नुकीली चीज से NO PARKING लिखा

सोशल मीडिया पर जोशुआ के नाम व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो शेयर किया. उसने बताया कि यह घटना उसके लिए काफी चौंकाने वाली और दुखद थी. जोशुआ के मुताबिक, उसने बुधवार रात करीब 11:30 बजे अपने दोस्त से मिलने के लिए गाड़ी वहां पार्क की थी. उस समय सड़क पर कई और गाड़ियां भी खड़ी थीं और उसे कहीं भी No Parking का कोई बोर्ड नजर नहीं आया, लेकिन जब वह अगली सुबह करीब 9 बजे वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसकी कार को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है.

वीडियो के साथ कैप्शन में जोशुआ ने लिखा, “जो हुआ उससे मैं बहुत निराश हूं. जब मैं सुबह करीब 9 बजे वापस आया, तो अपनी कार की हालत देखकर हैरान रह गया”. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार के दरवाजों, साइड और बोनट पर गहरी खरोंचें पड़ी हुई हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार के सामने वाले हिस्से पर किसी नुकीली चीज से NO PARKING लिखा हुआ उकेरा गया है. जोशुआ का आरोप है कि पास की बिल्डिंग के मालिक ने यह नुकसान किया है. उनका कहना है कि कार को पत्थरों और अन्य तेज चीजों से नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना से उनकी कार की पेंट और बॉडी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.

कमेंट सेक्शन में जोशुआ ने बताया कि वह उस इलाके में नियमित रूप से नहीं जाते हैं और केवल अपने दोस्त से मिलने के लिए ही वहां गाड़ी खड़ी की थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी गाड़ी किसी गेट, ड्राइववे या रास्ते को बिल्कुल भी नहीं रोक रही थी. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और जोशुआ के प्रति सहानुभूति दिखाई.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें:- भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Car Parking Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com