विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2022

भयानक काले सांप से खेलने की शौकीन है ये बच्ची, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो देखकर हर किसी के डर के मारे रोंगटे खड़े हो रहे हैं. वीडियो में यह बच्ची इस विशालकाय भयानक काले सांप से ऐसे खेल रही मानो यह उसका कोई खिलौना हो. वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर हैरान कर देने वाले रिएक्शन दे रहे हैं.

भयानक काले सांप से खेलने की शौकीन है ये बच्ची, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
खिलौने की तरह इस भयानक सांप से खेलती है ये बच्ची, Video देख निकल जाएगी चीख

सांप जिसके नाम भर से लोग डर के मारे कांपने लगते हैं. सांप ही है जो अच्छे-अच्छों की हवा टाइट कर देता है. हाल ही में सांप से जुड़े कई वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिले रहे हैं, जिसमें विशालकाय भयानक सांप का गुस्सा हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है. सोचिए अगर एक विशालकाय सांप अचानक आपके बिस्तर के नीचे से निकल आए तो आपका क्या रिएक्शन होगा, जाहिर सी बात है कि डर के मारे आपकी हालत खराब हो जाएगी और हो सकता है कि आप बिस्तर से नीचे कदम भी न रखें, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची एक विशालकाय सांप से ऐसे डील कर रही है, जैसे वो उसका ही कोई खिलौना हो.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही यह मासूम सी बच्ची बार-बार सांप पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहा सांप कितना विशालकाय और भयानक दिख रहा है. ऐसे में इसे पकड़ना तो दूर लोग इसके पास तक जाने से तौबा करेंगे, ऐसे में इस लड़की की हरकतों को देखकर आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक विशालकाय काला सांप फर्श पर रेंगते हुए बच्ची के बिस्तर के नीचे जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जिसे रोकते हुए बच्ची खींचती हुई नजर आ रही है.

वीडियो में बच्ची सांप से ऐसे खेल रही है जैसे वो उसका ही कोई खिलौना हो. इस बीच बच्ची के चेहरे पर कोई खौफ तक नजर नहीं आ रहा है, बल्कि इसके उल्ट बच्ची बड़े मजे से सांप को बार-बार अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही है. वीडियो में सांप बड़ी फुर्ती से बच्ची की गिरफ्त से दूर जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन बच्ची है कि उसे छोड़ती ही नहीं है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो snakemasterexotics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख हर कोई दंग है. वीडियो को देख यूजर्स हैरान कर देने वाले रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ऐसा लगता है वो (सांप) सोना चाहता है.' एक यूजर ने बच्ची की चिंता जताते हुए उसके मां-बाप से सवाल किया है कि, 'बच्चों के लिए ये किस तरह के खिलौने हैं?' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर मेरा जी घबरा रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स के लिए बच्चों की जान को जोखिम में न डालें.'

* ""मुंह फुलाए बैठे दूल्हे 'राजा' का 'भूत' उतारने स्टेज पर डंडा लेकर पहुंचीं सास, देखें VIDEO
* 'Video:''स्कूली बच्चों से खचाखच भरी थी बस, चलती बस से अचानक गिर गया मासूम, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO
* "अब इससे ज्यादा डिजिटल इंडिया क्या होगा ? जब गाय के माथे पर ही लगा दिया हो QR Code

* "'बैल का शिकार करने जा रहा टाइगर उल्टे पैर जान बचाकर भागा, VIDEO देख यूजर्स ने कहा- 'डर के आगे जीत है'

देखें वीडियो-गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के लिए अर्पिता खान के घर पहुंचे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Little Girl Video, Snake Viral Video, Snake Video, Girl With Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com