विज्ञापन

सर्दियों में खाटे का साग कैसे बनाएं? दादी से जान लें देसी रेसिपी | Khaate ka saag kaise banaye

अगर आप रोज-रोज सरसों का साग खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार दादी-नानी की रसोई से निकली खाटे यानी बथुआ-ढकल के आलन वाले साग की रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा.

सर्दियों में खाटे का साग कैसे बनाएं? दादी से जान लें देसी रेसिपी | Khaate ka saag kaise banaye
देसी खाटे का साग कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Khaate ka Saag Kaise Banayen: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां नजर आने लगती हैं. इन्हीं में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है देसी अंदाज में बना साग. अगर आप रोज-रोज सरसों का साग खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार दादी-नानी की रसोई से निकली खाटे यानी बथुआ-ढकल के आलन वाले साग की रेसिपी जरूर ट्राई करें. घी, लहसुन, हरी मिर्च और देसी मसालों के तड़के से तैयार ये साग न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सर्दियों में शरीर को भी जरूरी पोषण देता है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर खाटे का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी रेसिपी @jeewankiseekh नाम के यूट्यूब चैनल पर दादी जी ने बताई है. आइए जानते हैं...

खाटे का साग बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 4 गट्ठर बथुआ
  • 1 गट्ठर ढकल
  • 1 मुट्ठी चावल
  • 3 बारीक कटे हुए प्याज
  • 3 कटे हुए टमाटर
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • थोड़ा हरा धनिया
  • 1½ चम्मच जीरा
  • चुटकीभर हींग
  • ½ चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • 2-3 चम्मच देसी घी
  • आलन के लिए
  • 2-3 चम्मच बाजरे का आटा (या गेहूं का आटा/बेसन)
  • थोड़ा गर्म पानी

यह भी पढ़ें: Imli Soda Recipe: बाजार जैसा चटपटा इमली सोडा कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा इमली मसाला सोडा बनाने की आसान रेसिपी

कैसे बनाएं खाटे का साग?

  • दादी जी ने वीडियो में बताया कि सबसे पहले बथुआ और ढकल को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. फिर इन्हें कुकर में डालकर एक मुट्ठी चावल और आधा गिलास पानी मिलाएं. 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
  • फिर कुकर ठंडा होने के बाद उबले हुए साग और चावल को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को कूट लें. अब कढ़ाई में घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं. 
  • फिर कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. प्याज भुनने के बाद टमाटर डालें. साथ में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और अमचूर मिलाएं. मसाले को अच्छी तरह पकाएं.
  • जब टमाटर गल जाएं तो उसमें कुटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट और भून लें. अब तैयार किया हुआ साग कढ़ाई में डाल दें. जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अच्छी तरह चलाएं
  • बाजरे के आटे में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पतला घोल बना लें. इसे धीरे-धीरे साग में डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें. आलन डालने के बाद साग को 5-7 मिनट तक पकाएं.
  • अब गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा देसी घी भी मिला सकते हैं. यs स्वादिष्ट देसी साग गर्मागर्म बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी या तंदूरी रोटी के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है. ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर परोसने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा के लिए 10 मिनट में बनाएं एकदम खस्ता ठेकुआ, वीडियो में देखें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Saag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com