विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में फन फैलाए बैठा था 10 फीट लंबा अजगर, देखते ही उड़े लड़कियों के होश, चीखने-चिल्लाने लगीं

सांप पकड़ने वाले अकील बाबा ने बताया कि आवास योजना के तहत बनी इमारतों और आसपास के क्षेत्रों से पहले भी करीब 70 से 75 अजगरों का रेस्क्यू किया जा चुका है. इन सभी अजगरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा गया है.

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में फन फैलाए बैठा था 10 फीट लंबा अजगर, देखते ही उड़े लड़कियों के होश, चीखने-चिल्लाने लगीं
सागर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में अजगर मिलने से हड़कंप
  • मध्य प्रदेश के सागर में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगभग 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया
  • अजगर की सूचना मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन ने स्नेक कैचर अकील बाबा को तुरंत बुलाया
  • अजगर तिली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से आया था जहां अजगर और अन्य सांपों की मौजूदगी आम बात है

मध्य प्रदेश के सागर में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. लंबे अजगर को बाथरूम में देख छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं. इस घटना की सूचना हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत स्नेक कैचर अकील बाबा को दी. ये मामला तिली क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल का है.अजगर के बाथरूम में होने की जानकारी मिलने के बाद हॉस्टल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

बाथरूम में निकला 10 फीट का अजगर 

सूचना मिलते ही स्नेक कैचर अकील बाबा तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि हॉस्टल की छात्राएं बाथरूम में गई थीं, इसी दौरान उनकी नजर अजगर पर पड़ी. अजगर करीब 10 फीट लंबा था.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने बताया कि तिली क्षेत्र पहाड़ी इलाके से लगा हुआ है, इसी वजह से यहां अजगर और अन्य सांपों की मौजूदगी बनी रहती है. अकील बाबा ने बताया कि आवास योजना के तहत बनी इमारतों और आसपास के क्षेत्रों से पहले भी करीब 70 से 75 अजगरों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन सभी अजगरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा गया है. फिलहाल रेस्क्यू किए गए अजगर को भी सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की तैयारी है. अजगर पकड़े जाने के बाद हॉस्टल की छात्राओं और प्रबंधन ने राहत की सांस ली.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कानपुर में 150 किलो के विशालकाय अजगर ने उड़ाए लोगों के होश, सामने देख हुई हालत खराब, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Snake Cather, Sagar News, Python Video, Girls Hostel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com