विज्ञापन

भारत में रह रही फ्रांस की महिला हुई परेशान, बोली- मेरी तस्वीरों पर कमेंट करने वाले बहुत अजीब हैं

फ्रेंच लड़की मैरी बीते 6 महीने से भारत में रह रही है. वह अक्सर भारत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है.

भारत में रह रही फ्रांस की महिला हुई परेशान, बोली- मेरी तस्वीरों पर कमेंट करने वाले बहुत अजीब हैं
भारत में रह रही फ्रांस की महिला हुई परेशान
Instagram@mariefeelsindia

Viral Video: भारत में रह रही एक फ्रेंच लड़की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स से परेशान हो गई है. फ्रांसीसी लड़की ने एक वीडियो में अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि उसकी तस्वीरों पर कमेंट करने वाले आदमी बहुत ही अजीब हैं. उसने लड़कियों से सपोर्ट मांगा और कहा कि अगर तुम लड़की हो और इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करती हो तो एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं. वीडियो में वो मुंबई की एक गली में टहलते हुए अपनी परेशानी बता रही है. 

6 साल में 5 देशों में रही मैरी

फ्रेंच लड़की का नाम मैरी (@mariefeelsindia) है. पिछले 6 साल में 5 देशों में रह चुकी है. फ्रांसीसी महिला को भारत में रहते हुए 6 महीने से ज्यादा हो चुके हैं. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि उसने यहां अपने जीवन के छह महीने बिताए हैं और यह अनुभव बहुत ही सार्थक रहा है. उसने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा है.

मैरी ने कहा कि वह बहुत बेहतरीन लोगों से मिली. मुझे सबसे कठिन 'कल्चर शॉक' (संस्कृति से जुड़े झटकों) का भी सामना करना पड़ा है. जुगाड़ कल्चर एक ऐसी मानसिकता है, जिसे किसी विदेशी के लिए समझना बहुत मुश्किल है. मैं धीरे-धीरे यह सीख रही हूं कि जुगाड़ कल्चर का मतलब यह समझना है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप कंट्रोल नहीं कर सकते, आपको बस उन्हें वैसे ही छोड़ देना चाहिए.

भारत के अलग-अलग हिस्सों में जा चुकी मैरी

भारत को लेकर मैरी ने वीडियो में कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो आपको जीवन का आनंद लेना और उसे अपनाना सिखाता है. वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में जा चुकी है. फ्रेंच महिला मैरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजस्थान में जयपुर समेत अन्य जगहों की तस्वीरें हैं, इसके लिए मैरी ने आगरा के ताजमहल की तस्वीरें भी डाल रखीं हैं.

यह भी पढ़ें | फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी, जयपुर में अनजान शख्स की स्कूटी पर बैठ गई दोनों; बताया अनुभव

वहीं, बीते दिनों एक वीडियो में फ्रेंच गर्ल मैरी ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी परेशानी बताई. मुंबई की सड़कों पर टहलते हुए मैरी ने कहा कि मैं इंडिया में रहती हूं. उसने कहा कि वह अक्सर एक Foreigner के तौर पर इंडिया में रहना का एक्सपीरियिंस शेयर करती रहती हैं. लेकि Instagram के साथ मेरी Problem Algorithm है. 

सोशल मीडिया फॉलोवर्स से जुड़ी बताई परेशानी

मैरी ने बताया कि जो लोग उसे Follow करते हैं, उसकी तस्वीरों पर Comment करते हैं, वो बहुत अजीब आदमी हैं. लड़कियों से सपोर्ट मांगते हुए मैरी ने कहा कि अगर तुम एक लड़की हो और तुम भी Instagram पर अपनी Story शेयर कर रही हो, तो चलो एक-दूसरे को Support करते हैं. मैं तुम्हें Support करूंगी और तुम मुझे Support कर सकती हो.

उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरे पास अभी जो फॉलोअर्स हैं या लोग मेरे वीडियो पर जो कमेंट करते हैं, उनसे मैं संतुष्ट नहीं हूं. मैं वास्तव में और अधिक 'फेमिनिन एनर्जी' (स्त्री-ऊर्जा) को आकर्षित करना चाहती हू और ऐसी महिलाओं से घिरी रहना चाहती हू जो सच में दूसरी महिलाओं को सपोर्ट करती हैं.

लोग बोले- किसी एक की वजह से अपनी राय न बदलें

फ्रांसीसी महिला की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया और कहा कि कृपया कुछ नकारात्मक लोगों की वजह से भारत के बारे में अपनी राय न बदलें. हर देश में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो नकारात्मकता फैलाते हैं, लेकिन वे पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करते। भारत एक खूबसूरत देश है, जहाँ समृद्ध संस्कृति, अद्भुत जगहें और लाखों दयालु लोग हैं.

वहीं, एक अन्यू इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि सच कहू तो हमें इस तरह से महिलाओं का समर्थन करने वाली और भी महिलाओं की ज़रूरत है. उम्मीद है कि आपको अपने जैसे लोग मिल जाएँगे और आप जिस तरह का समुदाय चाहती हैं, वैसा बना पाएंगी.

यह भी पढ़ें | बाली रहने गई भारतीय लड़की वापस लौट आई वतन, हिमालय के गांव में शुरू की नई जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram Algorithm, Viral News, Viral Video, French Woman In India, Foreigner In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com