विज्ञापन

बाली रहने गई भारतीय लड़की वापस लौट आई वतन, हिमालय के गांव में शुरू की नई जिंदगी

बाली में रहने गई भारतीय लड़की कुछ ही दिनों में वापस भारत लौट आई. वतन वापसी के बाद लड़की ने हिमालय के पहाड़ों के बीच हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग में नया घर बसाने का फैसला किया.

बाली रहने गई भारतीय लड़की वापस लौट आई वतन, हिमालय के गांव में शुरू की नई जिंदगी
बाली रहने गई भारतीय लड़की वापस लौट कर हिमालय के गांव में शुरू की नई जिंदगी
Instagram/jassu.ongo

Viral Video: एक भारतीय ट्रैवलर लड़की विदेश छोड़कर हिमाचल के पहाड़ों में बसने का फैसला किया है. वह बाली रहने के लिए गई थी, पर वहां पर उसका प्लान फेल हो गया. इसके बाद उसने किसी और दूसरे देश में लग्जरी लाइफ जीने से अच्छा हिमालय के पहाड़ों में शिफ्ट हो गई. युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में भारत से बाली और फिर बाली से भारत लौटने के सफर के बारे में बताया है. उसने बताया कि अब वह हिमालय के पहाड़ों के बीच बीर बिलिंग में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है. 

Plan Failed टाइटल के साथ डाला वीडियो

ट्रैवलर लड़की @jassu.ongo  ने इंस्टाग्राम पर प्लान फ्लॉप होने को लेकर 2 वीडियो पोस्ट किए हैं. Plan Failed, Part 1 के टाइटल वाले वीडियो में Jass ने बताया कि मेरी लाइफ में कुछ भी मेरे हिसाब से हो जाए. ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. इसलिए मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी भारत से हटाकर 1 साल के लिए बाली शिफ्ट कर दी. 1 साल बाली में रहना है और आगे क्या करना है, यह सोचना था. लेकिन इस प्रोसेस में एक छोटी, लेकिन बहुत ज़रूरी बात छूट गई, वीज़ा... 

60 दिनों के वीजा पर टिका था 1 साल का प्लान

Jass ने वीडियो में कहा, "हुआ यह कि मैं 'वीज़ा ऑन अराइवल' के ज़रिए 30 दिनों के वीज़ा के साथ बाली पहुंची, मैंने सोचा कि मैं इसे 30 दिन और बढ़वा लूंगी तो मेरा 1 साल तक बाली में रहने का पूरा प्लान इन 60 दिनों के वीज़ा पर टिका था. मुझे पता है कि यह कोई समझदारी वाला कदम नहीं था और मैं इतना भी बेवकूफ़ नहीं हूं दोस्तों, लेकिन बाली में रहने के दौरान मैं एक वीज़ा एजेंट के संपर्क में थी. उसने मुझे कहा कि आपको किसी बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 4 से 5 हफ़्ते लगेंगे. 

बाली में सिर्फ 2 महीने रही भारतीय ट्रैवलर

तो मैंने सोचा, ठीक है! मैंने उसे अपने सभी दस्तावेज़ दे दिए और आराम से अपना समय बिताने लगा. मुझे लगा कि वीज़ा का काम तो एजेंट संभाल ही लेगी, लेकिन यहीं पर असली मुसीबत आ गई. वीज़ा खत्म होने से ठीक 2 दिन पहले, मुझे एजेंट का मैसेज आया कि मेरे दस्तावेज़ों में कुछ गड़बड़ी या समस्या है, जिसकी वजह से वीज़ा नहीं मिल पाए. इसके बाद Plan Failed Part 2 के टाइटल वाले वीडियो में भारतीय ट्रैवलर ने बताया कि बाली में एक साल रहने का मेरा प्लान फ्लॉप हो गया, क्योंकि मुझे सिर्फ दो महीने का ही वीज़ा मिला. 

यह भी पढ़ें | सेठ ने हर कर्मचारी में बांटा 1 लाख कैश, दिवाली बोनस लेकर रो दिया स्टाफ, कहा- आप जैसा अमीर नहीं देखा

दूसरे देश जाने के बजाय भारत लौटने का किया फैसला

भारतीय ट्रैवलर लड़की ने कहा कि मैं किसी दूसरे देश के लिए वीज़ा के झंझट में बिल्कुल नहीं पड़ना चाहती थी. इसलिए मैंने तय किया कि वापस भारत लौट जाऊं. अपने माता-पिता के साथ सिर्फ दो दिन रहने के बाद ही मुझे एहसास हो गया कि मैं अब यहां नहीं रह सकती, क्योंकि जब आप अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जीना शुरू कर देते हैं, तो किसी और की शर्तों के हिसाब से जीना बहुत मुश्किल हो जाता है.

 इसलिए मैंने भारत में ही एक ऐसी जगह अपना घर बनाने का फैसला किया, जहां मैं खुश रह सकूं और सच में 'ज़िंदा' महसूस कर सकूं, आप समझ रहे हैं ना मेरा क्या मतलब है? तो कई सारी चीज़ें थीं, इन सब बातों पर विचार करने के बाद, मैंने 'बीर बिलिंग' को चुना. 

यह भी पढ़ें | जर्मनी में सबकुछ बेचकर भारत आई महिला, रोते हुए बोली- वाराणसी में सपना पूरा होने जा रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Traveler, Indian Traveler Experience, Solo Female Travel India, Viral Video, Himachal Villages Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com