विज्ञापन

फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी, जयपुर में अनजान शख्स की स्कूटी पर बैठ गई दोनों; बताया अनुभव

फ्रांस की राफ अपनी मां के साथ भारत घूमने आई हैं. जयपुर, उदयपुर और वाराणसी की यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय स्लीपर बस, सड़क पर मिले लोगों और चाय के निमंत्रण से जुड़े दिलचस्प अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं.

फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी, जयपुर में अनजान शख्स की स्कूटी पर बैठ गई दोनों; बताया अनुभव
फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी
Instagram/@raph_alegria

Viral Video: फ्रांस की राजधानी पेरिस से एक 30 वर्षीय लड़की अपनी मां को भारत घुमाने लाई है. वह करीब 1 महीने से भारत में है और अलग-अलग जगहों पर घूमने जा चुकी है. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत घूमने के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें लड़की ने जयपुर में एक शख्स के साथ हुई मुलाकात का अनुभव बताया है. शख्स दोनों मां-बेटी को चाय पिलाने की बातकर अपने स्कूटी पर बैठाया और फिर एक दुकान पर ले गया. विदेशी लड़की ने भारत में स्लीपर बस में सफर का भी अनुभव शेयर किया है. 

2 साल से दुनिया घूम रही लड़की

पेरिस की रहने वाली लड़की नाम राफ (Raph) है. वह करीब करीब 2 साल से दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम रही है. फांसीसी लड़की ने बताया कि हमेशा नई-नई खोज और रोमांच की तलाश में रहती है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राफ ने बताया कि वह पेरिस की अपनी जिंदगी छोड़कर दुनिया घूमने निकल पड़ी हैं. फिलहाल अपनी मां के साथ अभी भारत में हैं और यहां के रोमांचक अनुभव, अप्रत्याशित मुलाकातें और जीवन को पूरी तरह जीने की अपनी कोशिशें में लगी हुई है. 

दोनों मां बेटी फिलहाल भारत में जयपुर, उदयपुर और वाराणसी घूम चुकी हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @raph_alegria पर शेयर किया गया है.

खचाखच भरी स्लीपर बस में सफर का बताया अनुभव

भारत में स्लीपर बस से सफर का अनुभव शेयर करते हुए फ्रांसीसी महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ खचाखच सवारियों से भरी हुई स्लीपर बस में ट्रैवल करती हुई दिखाई दे रही है. पोस्ट के कैप्शन में फ्रांसीसी महिला ने लिखा कि मैंने पहले भी नाइट बसों में सफर किया है, लेकिन भारत में तो यह एक अलग ही स्तर का अनुभव था.

लगातार बजता हुआ हॉर्न, एसी का नाम-निशान नहीं और शोर इतना कि आराम से सोने की उम्मीद ही छोड़ दो. विदेशी महिला ने आगे लिखा कि हमारी बस में 20 स्लीपर बर्थ थीं, लेकिन ऐसा लग रहा था मानो 100 लोग सवार हों. ऐसे में जब हम दोनों अपनी एक ही बर्थ पर थे, तो वह स्थिति भी हमें काफी अच्छी लगने लगी.

जयपुर में अनजान शख्स के स्कूटी पर बैठी गईं मां-बेटी

 वहीं, जयपुर को लेकर भी फ्रांसीसी महिला ने कई पोस्ट की है. एक पोस्ट में वह अपनी मां के साथ एक शख्स के स्कूटी पर बैठी हुई नजर आ रही है. 30 वर्षीय पेरिस की महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरी मां उसके पीछे जाना बिल्कुल नहीं चाहती थीं. पर मैंने कहा, "चलो, मज़ा आएगा!" उसने बताया कि कुछ मिनट पहले ही हमारी उससे सड़क पर मुलाकात हुई थी. वह हमें ज़रूर चाय पिलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता था और देखते ही देखते मैं अपनी मां को एक अनजान आदमी के स्कूटर पर बैठा चुकी थी.

यह भी पढ़ें | अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस की शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन

इसके बाद वह लेकिन सिर्फ चाय पीने के बजाय, वह हमें अपनी दुकान पर ले गया और फिर शुरू हो गई पश्मीना, साड़ी वगैरह की पूरी परेड. वह हमें बिल्कुल भी जाने नहीं देना चाहता था और बदले में उसने हमसे ऐसी चीज़ मांगी, जिसकी हमें सच में बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.

चाय पिलाने के लिए बुलाकर ले गया दुकान

फ्रांसीसी महिला ने स्कूटी वाले शख्स के साथ का एक और वीडियो पोस्ट किया. जिसके कैप्शन में लिखा कि मैं आपको दिवांश से मिलवाती हूं, जिससे हमारी मुलाकात सचमुच सिर्फ 2 मिनट पहले हुई थी. वह हमें ज़रूर चाय पिलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता था. मेरी मां स्पष्ट रूप से किसी अनजान व्यक्ति के स्कूटर पर बैठने के विचार से सहज नहीं थीं, लेकिन आखिरकार वह अपने मकसद में सफल हो ही गया. आखिर में, उसने हमें अपनी दुकान पर पहुंचा दिया और मामला एक तरह के जाल में फंसने जैसा हो गया.

इसका अंत तो टेली-शॉपिंग वीडियो की शूटिंग तक पहुंच गया. वह वीडियो जल्द आने वाली है! मुझे नहीं पता कि मैं अपनी मां को अपने साथ यात्रा पर ले जाकर उन्हें सच में आश्वस्त कर रही हूं या नहीं... विदेशी महिला ने आगे लिखा कि कहीं ऐसा न हो कि इसके बाद वह मुझे फिर कभी अकेले बैकपैकिंग ट्रिप पर जाने ही न दें.

यह भी पढ़ें | सिर्फ 10 हजार में इंडिया घूमने निकली लड़की, 6 राज्यों का ट्रैवल खर्चा सुनकर लोग बोले- ये तो नामुमकिन है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Video, Travel Video Viral, India Travel Experience, Foreign Tourist In India, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com