Solo Travel In India: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 40 से ज्यादा देशों की सैर कर चुकीं ट्रैवलर Maya Rey ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भारत में सोलो ट्रैवल के दौरान हुए पांच हैरान कर देने वाले तजुर्बे शेयर किए. उनका वीडियो अब 1 लाख 27 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ें:-वहां निकल रहा खजाना...सोने की अफवाह फैलते ही लोगों ने खोद डाले खेत
हर कदम पर ख्याल रखने वाले लोग (India solo travel experience)
Maya ने कहा कि भारत में लोग घूरते जरूर हैं, लेकिन जरूरत पड़ते ही मदद के लिए भी सामने आ जाते हैं. उन्हें यहां इतना ख्याल और परवाह मिली, जो पहले कहीं महसूस नहीं हुई. उनके मुताबिक, Indian hospitality, solo travel in India का अनुभव बिल्कुल जुदा रहा.
ये भी पढ़ें:-आधी सदी की नौकरी और एक कागजी PIP, क्या ऐसे खत्म होती है वफादारी?
English बोलने में माहिर लोग (High English Proficiency in India)
भारत की भाषाई विविधता के बावजूद, उन्हें यहां English communication में कोई दिक्कत नहीं हुई. ट्रेन बुकिंग, खाना ऑर्डर करना या गहरी बातचीत, सब English में आसानी से हो गया. यह बात उन्हें बेहद चौंकाने वाली लगी
सीधे पर्सनल सवाल (Direct Personal Questions Culture)
Maya ने मजेदार अंदाज में कहा कि यहां small talk कम होता है. लोग सीधे पूछ लेते हैं, 'शादी क्यों नहीं हुई, सैलरी कितनी है.' यह कल्चर उन्हें अनोखा लगा, मगर दिलचस्प भी.
अपने ही देश में घूमते लोग (Indians Backpacking Across India)
उन्होंने गौर किया कि ट्रेन, बस और ऑटो में ज्यादातर भारतीय ही अपने देश में घूमते नजर आए. 40 देशों में ऐसा नजारा उन्होंने कहीं नहीं देखा.
ये भी पढ़ें:-ये कैसी घिनौनी TRICK है...होटल की कॉफी मशीन से अंडरगार्मेंट्स धोने का वीडियो वायरल
भारतीय खाना बना दीवाना (Indian Food Leaves Lasting Impact)
Maya ने कहा कि India travel experience का सबसे बड़ा सरप्राइज Indian food रहा. उनके मुताबिक, भारत छोड़ने के बाद उन्हें वैसा स्वाद कहीं नहीं मिला.एक विदेशी महिला ट्रैवलर का यह सकारात्मक अनुभव भारत की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक रौनक को नई नजर से पेश करता है.
ये भी पढ़ें:-मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? किस बात का देते हैं इशारा, ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं