विज्ञापन

वहां निकल रहा खजाना...सोने की अफवाह फैलते ही लोगों ने खोद डाले खेत

एक फुसफुसाहट, एक वायरल पोस्ट और फिर अचानक मिट्टी में किस्मत तलाशती भीड़. जोहान्सबर्ग के पास एक बस्ती में ऐसा क्या हुआ कि खेतों में फावड़े चलने लगे और मशीनें गड्ढे भरने पहुंच गईं? कहानी सिर्फ सोने की नहीं, उम्मीद और मायूसी की भी है.

वहां निकल रहा खजाना...सोने की अफवाह फैलते ही लोगों ने खोद डाले खेत
वायरल पोस्ट ने मचा दी हलचल, खेतों में किस्मत खोजने उमड़ पड़ा सैलाब

Viral Gold Khabar: सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने दक्षिण अफ्रीका के Johannesburg के पास हालात बदल दिए. खबर उड़ी कि पुराने खनन कस्बे स्प्रिंग्स के बाहरी इलाके में जमीन खोदते वक्त सोना मिला है. बस फिर क्या था, आसपास के गांवों और दूर-दराज इलाकों से लोग वहां पहुंचने लगे.

ये भी पढ़ें:-मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? किस बात का देते हैं इशारा, ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज

अफवाह से शुरू हुआ गोल्ड रश(Springs South Africa gold rush)

बताया गया कि खेत में बाड़ का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया और वहां से सोना निकला. यह बात जंगल की आग की तरह फैली. बेरोजगारी से जूझ रहे लोग फावड़े और मशीन लेकर खेतों में उतर गए. कुछ लोगों ने कहा, नौकरी नहीं है, पेट खाली है, शायद किस्मत यहीं बदल जाए. स्थानीय रिपोर्ट्स, जिनमें The Guardian भी शामिल है, के मुताबिक सैकड़ों लोग अलग-अलग प्रांतों से यहां पहुंचे.

हालात हुए बेकाबू (South Africa me illegal mining)

देखते ही देखते खेतों में गहरे गड्ढे हो गए. पशुपालकों ने पहले इजाजत दी, लेकिन भीड़ बढ़ने पर हालात काबू से बाहर हो गए. प्रशासन ने इसे अवैध खनन माना. Ekurhuleni Metropolitan Municipality ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उपकरण जब्त किए और मशीनों से गड्ढे भरवाए. नगर प्रशासन ने साफ कहा कि, सोना मिलने की खबर अप्रमाणित है, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:-50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?

इतिहास की गूंज (Johannesburg gold rumour)

यह इलाका कभी सोने की खदानों के लिए मशहूर था. 1886 में सोने की खोज ने जोहान्सबर्ग को एक बड़े शहर में बदल दिया था. विटवाटरसैंड क्षेत्र आज भी परित्यक्त खदानों और अवैध खनन की समस्या से जूझ रहा है. यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया अफवाह कैसे हकीकत बन जाती है. जिसके बाद से अब इंटरनेट पर Gold mining, Johannesburg gold rumour, illegal mining South Africa, Springs gold खोज, social media viral news जैसे कीवर्ड इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं. यह कहानी सिर्फ सोने की तलाश नहीं, बल्कि बेरोजगारी और उम्मीद की तस्वीर भी है. एक वायरल पोस्ट ने सैकड़ों लोगों को मिट्टी खोदने पर मजबूर कर दिया. सवाल यही है, क्या हर चमकती चीज सच में सोना होती है?

ये भी पढ़ें:-सपनों का ट्रिप बना सजा, जेजू द्वीप पर 38 घंटे तक क्या हुआ इस भारतीय व्लॉगर के साथ...

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johannesburg Gold Rumor Viral, Springs South Africa Gold Rush, Illegal Mining Gugulethu Story, Social Media Gold Discovery Hoax, Ekurhuleni Mining Crackdown, South Africa Gold Digging Frenzy, Gold Search Viral News, Sona Milne Ki Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com