70 year old manager fired: एक Reddit यूजर की पोस्ट ने कॉरपोरेट दुनिया की सख्त हकीकत को बेनकाब कर दिया. कहानी एक ऐसे मैनेजर की है, जिसने 50 साल से ज्यादा वक्त एक ही कंपनी को दिया. उम्र 70 के पार थी, इज्जतदार छवि थी और टीम में अच्छी पकड़ थी, लेकिन अचानक उन्हें Performance Improvement Plan यानी PIP पर डाल दिया गया.
ये भी पढ़ें:-मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? किस बात का देते हैं इशारा, ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज
PIP या पहले से तय फैसला? (PIP or Pre-Planned Exit?)
पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का हाल ही में एक मल्टीनेशनल फर्म ने अधिग्रहण किया था. इसके बाद मैनेजर पर फील्ड क्वालिटी से जुड़े खर्चों का ठीकरा फोड़ा गया, जबकि वे सीधे तौर पर उन कामों को संभालते भी नहीं थे. कुछ ही हफ्तों बाद कहा गया कि वे PIP की शर्तें पूरी नहीं कर पाए और उन्हें तुरंत हटा दिया गया. यूजर का दावा है कि यह PIP सिर्फ कागजी सबूत तैयार करने का जरिया था, ताकि बिना सेपरेशन पैकेज दिए टर्मिनेशन को जायज ठहराया जा सके.
My boss was unjustly terminated and I WANT TO SCREAM
by u/VSauce3000 in antiwork
लॉयल्टी बनाम कॉरपोरेट हकीकत (Loyalty vs Corporate Reality)
दिलचस्प बात यह है कि हाल की छंटनी में कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों को पैकेज दिया गया था, लेकिन 50 साल सेवा देने वाले इस मैनेजर को नहीं. इससे कंपनी की नीयत पर सवाल उठे. कई यूजर्स ने इसे Age discrimination यानी उम्र के आधार पर भेदभाव बताया और कानूनी सलाह लेने की बात कही.
क्यों अहम है यह मामला? (PIP termination case)
यह घटना याद दिलाती है कि कॉरपोरेट दुनिया में वफादारी हमेशा सुरक्षा की गारंटी नहीं होती. खासकर उस उम्र में जब आर्थिक स्थिरता सबसे जरूरी होती है, अचानक नौकरी जाना गहरी मार दे सकता है. यह कहानी सिर्फ एक मैनेजर की नहीं, बल्कि उस सोच की है जिसमें नौकरी को इबादत समझा जाता है. सवाल यही है, क्या आधी सदी की खिदमत का यही अंजाम होना चाहिए?
ये भी पढ़ें:-एलन मस्क से लाख गुना अमीर! कैफे की एक गलती ने इस लड़की को बना दिया अरबों खरबों की मालकिन
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं