Fish with Human like Teeth: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद भी हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता. अजीबोगरीब जीव-जंतु देखने को मिलते हैं, जिनके बारे में न तो पहले हमने कभी सुना होता है और न ही उन्हें पहले देखा होता है. अब सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. दरअसल, ब्राजील के पाउला मोरेरा को एक ऐसी मछली मिली है. जिसके मुंह में इंसानों जैसे दांत हैं. जब पाउला ने उसे देखा तो हैरान रह गईं और तुरंत उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया. जब ये वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स भी इस मछली की जानकारी जुटाने में लग गए और पता लगाने लगे की आखिर इस मछली का नाम क्या है.
आमतौर पर बाज़ारों में बिकने वाली मछलियों में ऐसे दांत नहीं पाए जाते हैं. यह मछली काफी अनोखी और अजीब है. जिसे देखने के बाद यूजर्स भी कमेंट करके अपनी राय के साथ-साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ तो मछली के दांतों की डिमांड भी कर रहे हैं, ताकि वो इसे किीस इंसान के मुंह में लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकें. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने हाथों से मछली के दांत दिखाते हुए नज़र आ रही है. डेली स्टार से बात करते हुए महिला ने बताया कि यह मछली उन तीन मछलियों में से एक थी, जिसे उनके परिवार ने 30 दिसंबर को अपनी दादी के साथ समुद्र किनारे सैर के बाद 49 डॉलर (4 हज़ार रुपये में खरीदा था. उस वक्त हमने इसकी खासियत पर ध्यान नहीं दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
लेकिन जब मैंने इसे ध्यान से देखा तो मैं हैरान रह गई. जो एक ही समय में मुझे बहुत अजीब और बहुत फनी दोनों ही लगी. इसलिए मैंने अपने फोन से इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रील को इंस्टाग्राम पर @paulamoreiraor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है- ऐंटीटा ईस में पोर्टो वेल्हो समुद्र तट पर पाया गया. क्या किसी को पता है कि यह किस प्रकार की मछली है? इस वीडियो को अबतक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 60 हज़ार बार लाइक किया जा चुका है.
वीडियो पर यूजर्स ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने मछली का नाम बताते हुए लिखा- ये टूथपिक है. इसे आर्कोसर्गस प्रोटीओसेफालस (Archosargus Proteocephalus) भी कहते हैं. दूसरे ने मज़ाक में लिखा- उसके दांत मुझसे बेहतर हैं. तीसरे ने कहा- अगर कोई इसके दांतों को नहीं लेता है तो मैं इसे अपनी सास के लिए ले जाऊंगा.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं