फिनलैंड (Finland) की प्रधानमंत्री सना मारिन ने अपने लंबे समय के पार्टनर और फ़िनिश के पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी, मार्कस रायकोनने से शादी कर ली है. 34 साल की मारिन ने इस रविवार को इंस्टाग्राम(Instagram) पर शादी की घोषणा करते हुए लिखा "मैं खुश और आभारी हूं कि मैं एक ऐसे शख्स के साथ अपनी आगे की जिंदगी शेयर करने जा रहा हूं जिनसे मैं बेहद प्यार करती हूं. डेली मेल (Daily Mail) के मुताबिक, Sanna Marin और Markus Raikkonen 16 साल से एक साथ हैं और उनकी दो साल की बेटी भी है, जिसका नाम Emma Amalia Marin है. ये दोनों तब मिले जब वे सिर्फ 18 के थे. दिसंबर में फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं मारिन ने शादी की घोषणा करते हुए पति के साथ दो प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. साथ ही लिखा हमने एक साथ बहुत कुछ देखा और अनुभव किया है, साथ में खुशियां और दुख दोनों शेयर किया हैं, और समर्थन किया है."
दिसंबर में फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं मारिन ने शादी की घोषणा करने के लिए अपने पति के साथ दो प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. अपने पार्टनर को थैंक्यू कहते हुए लिखा "हमने एक साथ बहुत कुछ देखा और अनुभव किया है, खुशियां और दुख शेयर किए हैं, और समर्थन किया है,".
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दूसरी पोस्ट में, उसने अपनी इच्छाओं के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और "अद्भुत महिलाओं" के लिए आभार व्यक्त किया, जिसमें उसकी शादी की फोटोग्राफर भी शामिल थी, आपको बता दें कि यह फोटो बेहद खूबसूरत है.
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, मारिन के आधिकारिक निवास केसरेन्ता में शनिवार के दिन शादी रचाई गई. यह एक प्राइवेट पार्टी थी जिसमें 40 मेहमान शामिल हुए थे - सभी करीबी दोस्त और परिवार के लोग थे. फिनलैंड की सरकार ने शादी की एक तस्वीर ट्वीट की जो केसरनाटा में ली गई थी. "सरकार नवविवाहितों को बधाई भी दी,". इस फोटो में मारिन व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी, मिस्टर राइकोनेन ने टक्सीडो पहना था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं