"खूब नाचो," अमेरिका की राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) ने रविवार को ट्वीट किया. वह फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन (Sanna Marin) को अपना समर्थन दे रहीं थीं, जिनकी पार्टी की वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गई थी. क्लिंटन की पोस्ट में उनका एक फोटो है जहां वो कोलंबिया की 2012 की ट्रिप के दौरान एक बड़ी मुस्कान के साथ खचाखच भरे क्लब में भीड़ के सामने डांस कर रहीं थीं. यह उनकी अमेरिका की विदेश मंत्री के तौर पर तस्वीर थी. इस तस्वीर के साथ लिखा गया " डांस जारी रखो, सना मरीन." मरीन न तुरंत ट्वीट का जवाब दिया. " शुक्रिया हिलेरी क्लिंटन" . साथ में उन्होंने दिल वाली एक ईमोजी भी लगाई.
Thank you @HillaryClinton ❤️ https://t.co/8XU9RKUlas
— Sanna Marin (@MarinSanna) August 28, 2022
कुछ दिन पहले लीक हुई एक वीडियो में सना मरीन अपने दोस्तों और सेलीब्रिटीज़ के साथ डांस करते हुए और पार्टी करते हुए दिखीं थीं.
आलोचकों का कहना था कि यह एक प्रधानमंत्री के लिए अनुचित व्यवहार था. जबकि क्लिंटेन के साथ अन्य ने 36 साल की नेता सना का यह कहते हुए बचाव किया कि उन्हें निजी आयोजन में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने का हक है.
मरीन ने अपनी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को बताया था कि कभी कभार दायरों से बाहर जाना ज़रूरी था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुनिया की सबसे छोटी प्रधानमंत्री सना ने कहा था, "मैं एक इंसान हूं और मुझे भी मुश्किलों के बीच खुश होनी की, हल्का महसूस करने की, मस्ती करने की ज़रूरत महसूस होती है." साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक "एक भी काम का दिन छोड़ा नहीं है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं