बचपन से हम सभी मां के काफी करीब रहे हैं और उनके साथ काफी मस्ती-मजाक भी करते रहते हैं. वहीं जब बात पिता की आती है, तो अक्सर बच्चे उनके सख्त रवैए के कारण उनसे दूरी बनाने लगते हैं, लेकिन अब वक्त बदल चुका है. बच्चों की पिता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पिता और बेटा मलयालम गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो इतना मजेदार है, कि आपका भी हंस- हंस कर पेट में दर्द हो जाएगा. वायरल वीडियो में बाप-बेटे की जोड़ी जबरदस्त तरीके से नाचती नजर आती है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि भला इसमें नया क्या है. दरअसल, जिस अंदाज में दोनों नाच रहे हैं, उसी चीज ने लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट किया हुआ है.
रसोई में किया मैक्सी डांस
वीडियो में दृश्य रसोईघर का है, जिसमें पिता और बेटा पुरुषों के कपड़ों में नहीं, बल्कि महिलाओं की पहने जाने वाली मैक्सी में डांस कर रहे हैं. जहां बेटे ने गुलाबी रंग की मैक्सी पहनी है, वहीं पिता ने डार्क ब्लू रंग की मैक्सी पहनी है. वीडियो की शुरुआत में जहां पिता हाथ में कॉइल क्लीनर की बोतल का इस्तेमाल माइक की तरह कर रहा है, तो बेटे ने इडली बनाने वाले बर्तन को हार के रूप में गले में पहना है, जिसके बाद दोनों गजब का डांस कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
बाप-बेटे के डांस ने लूट ली महफिल
रसोई में एक महिला खाना खाते हुए दोनों का डांस देख रही है, जो देखने से बेटे की पत्नी लग रही है. पिता और बेटा इतनी मस्ती से डांस कर रहे हैं, जिसे देखने पर लग रहा है, कि दोनों को बॉन्डिंग कमाल की है. बता दें कि, पिता और बेटे ने डांस तो बेहतरीन किया ही है, लेकिन दोनों के एक्सप्रेशन ने महमिल ही लूट ली है.
लोगों ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है ये वीडियो अब तक 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों की ओर से पसंद किया जा चुका है. वहीं जिन्होंने भी इस वीडियो को देखा, सभी ने अपने रिएक्शन दिए हैं. कई यूजर ने लिखा, पिता और बेटे कमाल का डांस किया है और ऐसी बॉन्डिंग देखने को कम ही मिलती है. बता दें कि, वीडियो 'Achanum monum' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'Fun with Dad'. यकीनन वीडियो काफी मजेदार है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा.
ये भी पढ़ें :- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं