बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. ऐसा ही एक गाना है 'छैंया छैंया', जिसमें मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से..' के इस गाने ने मलाइका को घर-घर में पहचान दिलाई. पर्दे पर उनका डांस जितना आसान और शानदार नजर आया, उसकी शूटिंग उतनी ही मुश्किल थी. मलाइका ने एक शो में बताया था कि ट्रेन पर डांस करते समय तेज हवा के कारण उनका बैलेंस बिगड़ जाता था. ऐसे में टीम को उन्हें रस्सी से बांधना पड़ा. शूटिंग के बाद जब रस्सी हटाई गई तो उनकी कमर के आसपास कट लग गए थे और खून निकलने लगा था.
वीडियो जॉकी के तौर मिला मौका
मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टेलीविजन से की. साल 1990 के दशक में जब एमटीवी इंडिया ने अपना काम शुरू किया, तब मलाइका को वीडियो जॉकी के तौर पर मौका मिला. उन्होंने 'लव लाइन' और 'स्टाइल चेक' जैसे शो होस्ट किए. इस दौरान उनके बातचीत करने के स्टाइल और स्क्रीन पर मौजूदगी को पसंद किया गया. धीरे-धीरे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी पहचान बनाई और कई विज्ञापनों में नजर आईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मलाइका के करियर का बड़ा मोड़ साल 1998 में आया, जब वह मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से..' के गाने 'छैंया छैंया' में नजर आईं. इस गाने को ए.आर. रहमान ने संगीत दिया था और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे. फराह खान ने गाने की कोरियोग्राफी की थी. शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस करती मलाइका का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.
'छैंया छैंया' से जुड़ा किस्सा
हालांकि इस गाने की शूटिंग के दौरान मलाइका को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. साल 2019 में डांस रियलिटी शो में मलाइका ने बताया था कि तेज हवा के कारण ट्रेन पर डांस करते समय वह बार-बार एक तरफ से दूसरी तरफ झूल रही थीं और कई बार गिर भी गई थीं. बैलेंस को बनाए रखने के लिए टीम ने उनके घाघरे के रास्ते कमर पर रस्सी बांधकर ट्रेन से बांध दिया था, ताकि ट्रेन की रफ्तार के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिल सके, लेकिन जब शूटिंग के बाद रस्सी हटाई गई तो उनकी कमर के आसपास कट के निशान थे और खून निकल रहा था. मलाइका ने बताया था कि यह देखकर पूरी टीम परेशान हो गई थी.
'मुन्नी बदनाम हुई' चमकी किस्मत
'छैंया छैंया' के बाद मलाइका ने कई और गानों में अपने डांस से दर्शकों का ध्यान खींचा. साल 2002 में फिल्म 'कांटे' के गाने 'माही वे' में उनका अंदाज पसंद किया गया. इसके बाद वह 'काल' के गाने 'काल धमाल' में भी नजर आईं. साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' उनके करियर का एक और बड़ा हिट साबित हुआ. बाद में 'हाउसफुल 2' के 'अनारकली डिस्को चली' जैसे गानों में भी उन्होंने डांस किया.
मलाइका ने फिल्मों में अभिनय भी किया. वह 'कांटे' और 'ईएमआई' जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी काम किया. दोनों ने मिलकर अरबाज खान प्रोडक्शंस की शुरुआत की, जिसके तहत 'दबंग' जैसी फिल्म बनी. मलाइका ने आगे चलकर डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर भी काम किया. 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' जैसे शो में उनकी मौजूदगी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें | मलाइका अरोड़ा का 27 साल पुराना कल्ट राजस्थानी गाना, गरबा नाइट्स में लड़कियां खूब करती हैं डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं