पाकिस्तान के सबसे छोटे व्लॉगर (Pakistan Youngest Vlogger) मोहम्मद शिराज (Mohammad Shiraz) ने व्लॉगिंग से ब्रेक ले लिया है. हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें लोगों को बताया की अब वो व्लॉग नहीं बनाएंगे. गिलगित-बाल्टिस्तान के खापलू गांव के 6 वर्षीय बच्चे ने 15 मई को सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को भावनात्मक विदाई देते हुए अपना 'आखिरी व्लॉग' शेयर किया. शिराज के पिता ने शिराज की बढ़ती प्रसिद्धि के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए फैसले के बारे में लोगों को जानकारी दी है.
एक वीडियो में, शिराज के पिता ने बताया कि जब वह व्लॉगिंग कर रहे थे, तब शिराज को बहुत प्रसिद्धि और तारीफ मिली. लेकिन इस प्रक्रिया में, उन्होंने अपना व्यक्तित्व, अपना आकर्षण और वह आज्ञाकारिता खो दी जो सोशल मीडिया सेंसेशन बनने से पहले थी. उन्होंने अपने साथियों के प्रति शिराज के व्यवहार में भी बदलाव देखा, जिसने आगे चलकर व्लॉगिंग से पीछे हटने का फैसला लिया.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
देखें Video:
उनके पिता ने कहा, "मैंने देखा कि उनके स्टारडम का नकारात्मक पक्ष यह था कि अपने साथियों के प्रति उनका रवैया बदल गया था, इसलिए मैंने उन्हें व्लॉगिंग से दूर करने का फैसला किया."
यह फैसला उनके पिता ने शिराज को अपना संतुलन वापस पाने और अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए लिया था. पिता के फैसले से लोग काफी प्रभावित हुए. कई लोगों ने शिराज की भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनकी सराहना की. फ़िलहाल, शिराज व्लॉगिंग सेंसेशन के रूप में अपने कम लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएगा.
ये Video भी देखें: Digital Payment से रेहड़ी पटरी वालों को Loan मिलना आसान' : K Subramanian
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं