विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2025

सफाईकर्मियों के लिए हर सुबह 7:15 बजे महिला करती है ऐसा काम, लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है...

कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि ऐसे ही लोग समाज की असली ताकत होते हैं. कई यूज़र्स ने कहा कि महिला ने बिना किसी दिखावे के इंसानियत की मिसाल पेश की है.

सफाईकर्मियों के लिए हर सुबह 7:15 बजे महिला करती है ऐसा काम, लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है...
इस महिला की इंसानियत ने जीत लिया इंटरनेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यह दिखा दिया है कि इंसानियत आज भी ज़िंदा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला रोज़ सुबह अपने घर से चाय बनाकर मोहल्ले की कूड़ा गाड़ी में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को पिलाती हैं. उनका यह छोटा-सा जेस्चर अब लाखों लोगों के दिल को छू रहा है.

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक बर्तन में घर से चाय बनाकर लाती हैं. वह चाय को गिलास में डालकर पहले कूड़ा गाड़ी में काम करने वाले लड़के को देती हैं और फिर गाड़ी के ड्राइवर को चाय पिलाती हैं. 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक मां सुबह 7:15 बजे सफाई कर्मचारियों को चाय देने बाहर आती है. उनका यह छोटा-सा काम उन सफाई कर्मियों के दिन में गर्माहट भर देता है. यह हमें याद दिलाता है कि दयालुता के छोटे काम भी हमारे शहर के लिए मेहनत करने वाले लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं.

देखें Video:

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो ?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं. लोग महिला की संवेदनशीलता और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि ऐसे ही लोग समाज की असली ताकत होते हैं. कई यूज़र्स ने कहा कि महिला ने बिना किसी दिखावे के इंसानियत की मिसाल पेश की है. आज के दौर में जब लोग अक्सर अपनी ज़िंदगी में व्यस्त रहते हैं, ऐसे वीडियो उम्मीद जगाते हैं. सफाई कर्मचारियों को रोज़ चाय पिलाने वाली यह महिला साबित करती है कि इंसान बनने के लिए बहुत कुछ नहीं, बस थोड़ा सा दिल चाहिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के टॉयलेट से बाहर निकल रही थी महिला, अचानक कोच में घुसे 30-40 लोग, फिर जो हुआ, वो डरा देने वाला है!

सर्दियों में राजस्थान का ये नज़ारा देख रह जाएंगे दंग, झील बनी गुलाबी कालीन, देखें फ्लेमिंगो का महासैलाब

सास ऐसी है तो बीवी कैसी होगी... दुल्हन की मां ने दूल्हे का किया ऐसा स्वागत, हिल गई पूरी बारात

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kindness Video, Woman Gives Tea To Sanitation Workers, Humanity First
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com