Mathura Train Accident: मंगलवार रात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जंक्शन (Mathura Junction) पर एक ट्रेन हादसा (Train Accident) हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती (Shakur Basti)-मथुरा (Mathura) ईएमयू ट्रेन (EMU train) अचानक रफ्तार तेज़ होने की वजह से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. खबरों के मुताबिक, इस हादसे के दौरान एक यात्री को भी चोट आई है. फिलहाल, अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
बता दें कि मंगलवार को शकूरबस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए जब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, तो अचानक उसकी रफ्तार दोबारा से तेज़ हो गई और ट्रेन प्लेटफॉर्म तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म के पास कुछ लोग भी खड़े हुए थे. गनीमत ये रही कि जैसे ही उन्होंने ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर चढ़ते देखा तो वो वहां भागकर दूर चले गए. इससे उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ते ही सामने ओएचई लाइन का खंभा आ गया. जिससे टकराने के बाद ट्रेन रुक गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
#WATCH | "The train was coming from Shakur Basti...All the passengers have deboarded the train...," says Railway Station Director Mathura, SK Srivastava (26.09) https://t.co/JxBlC53xiZ pic.twitter.com/W42f64nf9Y
— ANI (@ANI) September 26, 2023
मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया, कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. स्टेशन निदेशक ने कहा, कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.
रेलवे अधिकारियों ने बताया, कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का काम चल रहा है. ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरु किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं