विज्ञापन

UST से निकाले गए कर्मचारी ने शेयर किए जिंदगी के 3 बड़े सबक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दर्दभरा वीडियो

जसबीर सिंह ने कहा, 'ऑफिस के आखिरी दिन मुझे सबसे मुश्किल लैपटॉप के 'शट डाउन बटन' को दबाना लगा, क्योंकि मुझे पता था कि इसके बंद होते ही मैं दोबारा फिर इसे ऑन नहीं कर पाऊंगा.'

UST से निकाले गए कर्मचारी ने शेयर किए जिंदगी के 3 बड़े सबक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दर्दभरा वीडियो
जसबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना नाम और कंपनी का नाम छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन एक वीडियो में उनका ये राज खुल गया.
instagram@dj.stories_official

Viral Video: 'एक ही कंपनी में 10 साल बिताने से आपको सुरक्षित महसूस हो सकता है. लेकिन कॉर्पोरेट दुनिया रातों-रात बदल सकती है. कड़वी सच्चाई यह है कि कंपनियां कभी भी आपको नौकरी से निकाल सकती हैं. इसलिए सिर्फ अपना करियर ही ना बनाएं, एक प्लान B भी तैयार रखें. आज ही खुद से पूछें- अगर कल मेरी नौकरी चली जाए, तो मैं आगे क्या करूंगा? उस दिन का इंतजार न करें जब आपको इसका जवाब ढूंढना पड़े. हालात के हिसाब से ढलने के लिए तैयार रहें. आगे बढ़ते रहें.' नौकरी से निकाले गए एक सीनियर एम्प्लॉई की यह सीख इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

'41 साल की उम्र में कंपनी ने नौकरी से निकाला'

वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम जसबीर सिंह है, जो पिछले 10 साल से पुणे स्थित यूएसटी कंपनी में काम कर रहे थे. लेकिन 19 सितंबर 2026 को उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. जॉब जाने के बाद 41 की उम्र में उन्होंने पहली इंस्टाग्राम रील बनाई और हंसते हुए लिखा- 'सोचा नहीं था कि पहली रील नौकरी जाने की बनानी पड़ेगी. अभी तक मैं मेट्रो से ऑफिस आने के सपने देख रहा था. लेकिन मेट्रो के चलने से पहले ही जॉब चली गई. कभी-कभी लाइफ का प्लान कुछ और ही होता है, जिसे हम सभी को मानना ही पड़ता है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'ये कंपनी बुरी नहीं, बस समय ही ठीक नहीं है'

ऑफिस से बाहर निकलने के बाद जसबीर सिंह ने एक नई वीडियो बनाई, जिसमें उन्होंने कहा, 'आज मेरे पीछे जो बिल्डिंग देख रहे हैं वहां मैंने 10 साल काम किया. लेकिन आज मैं जॉबलेस हूं. लेकिन मैं इसका दोष कंपनी को नहीं दे रहा हूं. ये कंपनी अच्छी है. इतने समय एक कंपनी में काम करने के बाद कोई भी एमोशनल हो जाता है, कोई भी अटैच हो जाता. लेकिन क्या ही करें, आजकल जॉब लॉसिस ही बहुत हो रहे हैं. हम सबको तैयार रहना पड़ेगा. मेरी तरह कोई भी लेकिन ये कॉर्पोरेट जगत है और यहां कभी भी निकाल देना ओर कुछ भी करना यह रूटीन चीज है.'

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

जसबीर सिंह ने 19, 20 और 21 तारीख को कुल 3 वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग उनपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'सर, उम्मीद मत हारिए. अंधेरे के बाद हमेशा उजाला होता है. कड़ी मेहनत करते रहिए.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपका प्लान बी भी सक्सेसफुल होगा सर. जिंदगी आमतौर पर अनिश्चित होती है.'

यह खबर भी पढ़ें:- गांव छोड़कर दार्जिलिंग में बसने वाले शख्स ने बताया पहाड़ों में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1BHK में रहता हूं'

यह खबर भी पढ़ें:- भारत घूमने आई महिला ने ट्रेन में किया योगा, इंटरनेट पर वीडियो देख लोग बोले- 'ये भारतीय रेलवे का अपमान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UST, Laidoff, Pune, Last Working Day, Corporate Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com