विज्ञापन

छठ-दिवाली के लिए 13 जोड़ी ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट देखकर फटाफट करें बुकिंग

त्योहार को लेकर ट्रेन की भीड़ भार देखते हुए रेलवे ने अगल-अलग रूटों में 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. जो नवंबर महीने के आखिरी तक संचालित होगी.

छठ-दिवाली के लिए 13 जोड़ी ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट देखकर फटाफट करें बुकिंग
13 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

त्योहार के सीजन में रेलवे टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में यात्री लगातार दूसरे ट्रेनों की सूची तलाश रहे हैं, साथ ही स्पेशन ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में रेलवे ने 13 जोड़ी ट्रेनों का ऐलान किया है. जो दिवाली और छठ पर घर जाना चाहते हैं. उनके लिए टिकट लेने का अच्छा मौका है. रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. जिसकी बुकिंग 19 सितंबर से शुरू हो गई है. यह 13 जोड़ी ट्रेन अलग-अलग रूटों के लिए दी गई है.  इन ट्रेनों के जरिए नवंबर के आखिर तक अलग-अलग रूटों पर 282 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे.

रेलवे ने जो ट्रेन का ऐलान किया है. इन स्पेशल ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलने उम्मीद है. आपको यात्रा की तारीख तय कर ट्रेन की सूची के मुताबिक फटाफट टिकट ले सकते हैं.

कौन-कौन से 13 जोड़ी ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 02200/02199 बांदा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- इसमें ट्रेन संख्या 02200 आगामी 28 नवंबर 2026 तक और 02199 ट्रेन 26 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04140/04139 दादर–प्रयागराज- 04140 ट्रेन 29 नवंबर और 04139 ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04176/04175 दादर–सुबेदारगंज- 04176 सेवा 24 नवंबर और 04175 सेवा 22 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 01908/01907 उधना–आगरा कैंट- 01908 ट्रेन 25 नवंबर और 01907 ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04106/04105 उधना–प्रयागराज- 04106 सेवा 30 नवंबर और 04105 सेवा 29 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04156/04155 उधना–सुबेदारगंज- 04156 ट्रेन 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को कहेगी. वहीं 04155 ट्रेन 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
Latest and Breaking News on NDTV
  • ट्रेन संख्या 04120/04119 वलसाड–सुबेदारगंज- 04120 सेवा 29 नवंबर और 04119 सेवा 28 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04178/04177 वलसाड–सुबेदारगंज- 04178 ट्रेन 25 नवंबर और 04177 ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 01909/01910 असारवा–आगरा कैंट- 01909 सेवा 24 नवंबर और 01910 सेवा 23 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04180/04179 साबरमती–प्रयागराज- 04180 ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर और 04179 ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 01906/01905 असारवा–कानपुर सेंट्र- 01906 सेवा 1 दिसंबर और 01905 सेवा 30 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 04170/04169 इंदौर–सुबेदारगंज- 04170 ट्रेन 28 नवंबर और 04169 ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  • 04174/04173 वेरावल–प्रयागराज- 04174 ट्रेन की सेवा 27 नवंबर और 04173 ट्रेन की सेवा 26 नवंबर 2026 तक चलेगी.

 

प्रयागराज-साबरमती स्पेशल ट्रेन में हुआ है बदलाव

गांधीनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की बाधाओं की वजह से प्रयागराज और साबरमती के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर बदलाव किया गया है. अब 04111/04112 ट्रेन संख्या की जगह अब 04179/04180 ट्रेन नंबर से प्रयागरा और साबरमती के बीच ट्रेन का संचालन होगा.  ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज से शाम 16.00 बजे (4 बजे) रवाना होगी. जबकि ट्रेन संख्या 04180 साबरमती से शाम 17.45 बजे (5.45 बजे) रवाना होगी.

यह भी पढ़ेंः 

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेन कैंसिल, 382 गाड़ियों का बदलेगा रूट, मालदा मंडल में 64 रेल सेवा रहेगी रद्द

नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Train, Festival Special Train, Indian Railway, Diwali Special Train, Special Train Ticket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com