राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी स्टेशन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन जोड़ने का शुरु किया जा रहा है. इस वजह से 21 सितंबर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का शुरू होगा. जबकि 4 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. ऐसे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर के अंदर आने वाले दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर होने वाले काम का असर East Central Railway के कई रेलखंडों पर पड़ेगा. इसमें खासकर जमालपुर, मुंगेर, भागलपुर, भागलपुर-मालदा और बरौनी-मुंगेर रेलखंड से जुड़ी ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है. मालदा मंडल के करीब 64 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है. जबकि रेलवे के इस ब्लॉक से 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेन सेवाएं रद्द और कुल 382 ट्रेन का रूट बदलेगा.
किस तारीख को कितनी ट्रेन रद्द
20 सितंबर को 6 ट्रेन रद्द, 21 को 12 ट्रेन, 22 को 13 ट्रेन, 23 को 15 ट्रेन, 24 को 21 ट्रेन, 25 को 24 ट्रेन, 26 को 29 ट्रेन, 27 को 31 ट्रेन, 28 को 21 ट्रेन, 29 को 20 ट्रेन, 30 सितंबर को 25 ट्रेन, 1 अक्टूबर को 32 ट्रेन, 2 अक्टूबर को 32 ट्रेन, 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 ट्रेन और 4 अक्टूबर को 21 ट्रेन की सेवाएं रद्द रहेंगी. इस तरह 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुल 338 ट्रेन सेवाओं के रद्द परिचालन दर्ज किए गए हैं. यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिबराम माझी ने दी है.
मालदा-पटना और मालदा-दिल्ली की ट्रेनों में भी बदलाव
- 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27 और 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- वापसी की 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस 21, 24, 26 और 28 सितंबर तथा 1 और 3 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
- 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 22, 26, 29 सितंबर और 3 अक्टूबर रद्द रहेगी.
- 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के रद्द होने से मालदा, भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की रेल सेवा प्रभावित होगी.
भागलपुर होकर बदले मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें
बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होकर चलाने वाली ट्रेनों में 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13021 हावडा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर और 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 26 से 29 सितंबर तक बदले हुए रूट पर चलेगी. इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा.
वापसी में 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाध एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 3 और 4 अक्टूबर और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तक बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी. इन ट्रेनों को भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा. इससे जमालपुर-मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को कुछ वैकल्पिक रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
पूर्वांचल एक्सप्रेस भी भागलपुर-मालदा के वैकल्पिक मार्ग पर चलेगी
15047, 15049 और 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस को बर्द्धमान- रामपुरहाट-मालदा टाउन कटिहार-बरौनी होकर चलाया जाएगा. रामपुरहाट और मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा.
वापसी में 15048, 15050 और 15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी और मालदा टाउन व रामपुरहाट में अतिरिवत ठहराव दिया जाएगा.
इसके अलावा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रहमपुत्र मेल तथा 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल को ग्रैंड कॉर्ड किऊल गया मार्ग से चलाया जाएगा.
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी.
विक्रमशिला एक्स्प्रेस समेत चार ट्रेनें री-शेड्यूल
भागलपुर से आनंद विहार तक चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को तीन घंटे देरी से चलेगी. 13229 गोड्डा-राजेंद्र नगर और 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी भी तीन घंटे और 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस दो घंटे री-शेड्यूल रहेगी. रेलवे के इस ब्लॉक से 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेन सेवाएं रद्द और कुल 382 ट्रेन सेवाएं परिवर्तित मार्ग से प्रभावित रहेंगी.
मेमू ट्रेन किऊल तक ही चलेगी
जसीडीह-मोकामा मेमू 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किऊल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
जमालपुर-मुंगेर-भागलपुर की ट्रेनों पर खास असर
- 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 13423 भागलपुर-अजमेर हमसफर 24 सितंबर 31 अक्टूबर तथा 13424 अजमेर-भागलपुर हमसफर 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 22 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी.
22405 गरीब रथ वापसी की 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ ट्रेन को कई तारीखों में रूट बदल कर चलाया जाएगा.
यात्रियों से अपील की गई है कि रेल यात्रा करने से पहले आप अपनी ट्रेन के बारे में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जानकारी जरूर लें. इससे आपको परेशानी नहीं होगी.
यह भी पढ़ेंः अक्टूबर में रद्द रहेगी UP-MP, राजस्थान रूट की दर्जनों ट्रेनें, देंखे लिस्ट किस तारीख को कौन सी ट्रेन कैंसिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं