विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2021

कैमरे के सामने अलग-अलग पोज़ बनाकर फोटो खिंचवाता है ये कुत्ता, Video देखकर बताइए आपको कौन सा पसंद आया ?

इस वीडियो में नज़र आ रहे कुत्ते का नाम है बूमर. वीडियो में कुत्ता इतनी क्यूट हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है कि हमें यकीन है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी और आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा.

कैमरे के सामने अलग-अलग पोज़ बनाकर फोटो खिंचवाता है ये कुत्ता, Video देखकर बताइए आपको कौन सा पसंद आया ?
कैमरे के सामने अलग-अलग पोज़ बनाकर फोटो खिंचवाता है ये कुत्ता

अगर आप डॉग लवर हैं और आपको कुत्तों के प्यारे-प्यारे और मजेदार वीडियो देखने का शौक है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक प्यारा सा वीडियो. इस वीडियो में नज़र आ रहे कुत्ते का नाम है बूमर. बूमर का मजेदार वीडियो उसके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. ये डॉगी देखने में जितना क्यूट है, उससे भी ज्यादा इसकी हरकतें आपको पसंद आएंगी. वीडियो में कुत्ता इतनी क्यूट हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है कि हमें यकीन है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी और आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा.

यहां देखें Video:

इस वीडियो में कुत्ता काफी खुश नजर आ रहा है और कैमरे के सामने मजेदार पोज देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में डॉगी के तीन अलग-अलग 'लुक' दिखाए गए हैं. वीडियो की शुरुआत समुद्र किनारे पोज देते हुए कुत्ते के साथ होती है. पहले लुक में वो समुद्र किनारे हवा में पोज देते हुए नजर आ रहा है, दूसरे में वो पूरी तरह से भीगा हुआ है और पोज दे रहा है और तीसरे वीडियो में वो बाथटब में नहाते हुए कैमरे को पोज दे रहा है. डॉगी के तीनों ही लुक्स काफी क्यूट हैं.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "आपका पसंदीदा लुक कौन सा है? क्या हमें कोई याद आया?" इस वीडियो को अबतक 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर ढेर सारे कमेंट्स भी आ चुके हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "प्यारा”, दूसरे ने लिखा- "भीगा हुआ लामा मेरा फेवरेट है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Making Different Poses In Front Of Camera, Dog Photoshoot Video, Dog Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com