Viral Video: यूएस में रहने वाले इटालियन कंटेंट क्रिएटर गैब्रिएल कोर्नो (Gabriele Corno) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर 1 मिनट 8 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर अब तक करीब 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो में कोर्नो ने गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever) के सबसे मजेदार एक्सप्रेशन्स क्लब किए हैं, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वीडियो में यह डॉग दूसरे जानवरों से मिलने पर जैसे चेहरा बनाता है, उसी वजह से यह सही मायने में वायरल हो गया है.
गाय, मेंढक, कछुए को देख दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो की शुरुआत में एक गाय गोल्डन रिट्रीवर के सिर को पीछे की तरफ से सूंघती और जीभ से चाटती नजर आ रही है. इस दौरान यह डॉग अपना हल्का सा मुंह खोलकर, बड़ी आंखों से उसे गर्दन उठाकर देख रहा है. उसके चेहरे पर एकदम शॉकिंग रिएक्शन हैं, मानो वो सोच रहा हो कि अब नाजाने उसके साथ क्या होगा. इस सीन के बाद गोल्डन रिट्रीवर एक मेंढक और कछुए को देखकर भी ऐसे एक्सप्रेशन्स देता है जैसे वो नाजाने इसका क्या बिगाड़ जाएंगे. लेकिन पास खड़े इंसान के हंसने पर वो कुछ हल्का महसूस करने लगता है.
बत्तख के सामने सांस रोका, चिड़िया देख मायूस हुआ
इसके बाद गोल्डन रिट्रीवर एक बत्तख के साथ नजर आ रहा है. इस सीन में ऐसा लग रहा है जैसे बत्तख डॉग के शरीर से कुछ चुग रही हो. इस दौरान गोल्डन रिट्रीवर अपनी सांस रोककर बिना खड़े रहने वाला रिएक्शन देता है, जैसे उसे लगा रहा हो कि इस सिचुएशन से बचने का यही एक मात्र तरीका हो. इसके बाद एक छोटी चिड़िया को गोल्डन रिट्रीवर के सिर पर बैठ दिखाया गया है. इसमें डॉग ऐसे एक्सप्रेशन्स देता है मानो जैसे वो उससे कह रहा हो कि यहां पार्किंग नहीं है, कहीं और जाओ.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
I've gathered the funniest expressions of this Golden Retriever, who has rightly gone viral for the incredibly amusing facial expressions he pulls when meeting other animals.#InternationalDogDay pic.twitter.com/WC8VnLEYGG
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) August 26, 2026
लोग बोले- ये प्यारी तो हैं, पर AI से तो नहीं बनाया?
इंटरनेशनल डॉग डे यानी 26 अगस्त 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर मजेदार रिव्यूज दे रहे हैं. कुछ ने गोल्डन रिट्रीवर की तिरछी नजर की तारीफ की तो कुछ ने इसे आर्टिफिशियल तरीके से बनाई गई इमेज बताया.
एक महिला ने एक्स पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उसकी तिरछी नजर पूरी तरह से घबराहट को दर्शाती हैं. वह सचमुच अपने जीवन के हर उस फैसले पर सवाल उठा रहा है जिसकी वजह से एक छोटा सा कवचधारी डायनासोर उसके कंधे पर रखा गया है.'
दूसरे शख्स ने लिखा, 'हाहा, मेरी बहन को यह बहुत पसंद आता. वही तो मुझे हमेशा ऐसी चीज़ें भेजती थी.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'वो बड़ी-बड़ी आंखों वाला लुक एकदम अपने हाथों का क्या करूं वाली फीलिंग देता है और मैं इसे दिल से महसूस कर सकता हूं.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आंखें घुमाना बहुत ही स्वाभाविक हरकत है. मुझे पता था कि आंखें घूम सकती हैं, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं. मैंने पहली बार इतनी ज्यादा हरकत देखी है.'
पांचवे शख्स ने लिखा, 'ये प्यारे तो हैं, लेकिन क्या आपको यह नहीं बताना चाहिए कि आप AI से बनाई गई इमेज बनाने में माहिर हैं? पिछले कुछ सालों में आपके द्वारा अपलोड की गई बहुत सारी इमेज को देखकर ऐसा लगता है कि आप हमेशा यह नहीं बताते कि आप AI और फोटो में बदलाव करने के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं.'
ये भी पढ़ें:- यूट्यूबर आर्यांश बजाज ने किया भारतीय रेलवे के भिखारी की कमाई का खुलासा, बोले- 'रोजाना सिर्फ 2 घंटे काम'
ये भी पढ़ें:- यूएस में गधे ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, खुशी में मालकिन बनवा रही तस्वीर वाली टी-शर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं