आपने अक्सर देखा होगा एक कुत्ता दूसरे कुत्ते को देखकर भौंकने लगता है. हाल ही में 4 कुत्तों का भौंकते हुए टिकटॉक (TikTok) वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को डॉग 'फाइट' (Dog Fight) पेज जिसे जापानी भाषा में '@nerodice नाम से जाना जाता है, उसने शेयर किया है. वीडियो में तीन कुत्ते एक- दूसरे को देखकर भौंकते हुए नजर आ रहे हैं. और एक कुत्ता इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है. इन कुत्तों के झुंड के बीच दो कुत्ते ऐसे हैं जिनके गले में बेल्ट बंधा और मालिक इन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह कुत्ते फिर भी चुप नहीं होते और एक दूसरे पर भौंकते रहते हैं. लेकिन इस वीडियो में एक खास चीज ऐसी है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ ध्यान खींचा है.
इस वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा शीबा इनु ने. शीबा इनु को जापान का सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है. लेकिन इस वीडियो में शीबा इनु (जापानी ब्रीड) जिस तरह से मालिक के पैर को पकड़कर भौंकता हुआ नजर आ रहा है. उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. क्योंकि शीबा इनु को शायद ही इस तरह से पहले किसी ने देखा होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें TikTok Viral Video:
@nerodice ここに来る勇気がありますか?????????##柴犬 ##愛犬 ##tikdog ##犬が反応する音
♬ オリジナル楽曲 - nerodice1
यह वीडियो शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो पर अबतक 70 लाख से ज्यादा व्यूज और 6 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो पर आए मजेदार कमेंट पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह बिल्कुल मेरे कुत्ते जैसा है', वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह अपने मालिक को लेकर इतना ज्यादा प्रोटेक्टिव है. जिसके कारण यह अपने मालिक का पैर पकड़कर ही भौंकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं