विज्ञापन

मिट्टी के दीये से बन गई ‘होलिका दहन कैंडल’, वायरल जुगाड़ ने लोगों को किया हैरान, 66 लाख लोगों ने देखा Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मिट्टी के दीये, मोम, लकड़ी और उपलों की मदद से घर पर ही होलिका दहन कैंडल बनाने का आसान तरीका बताया गया है. इस वीडियो को 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

मिट्टी के दीये से बन गई ‘होलिका दहन कैंडल’, वायरल जुगाड़ ने लोगों को किया हैरान, 66 लाख लोगों ने देखा Video
घर पर ऐसे तैयार करें होलिका दहन की खास कैंडल

होली का त्योहार नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही जुगाड़ वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें बताया गया है कि कैसे आप बेहद कम सामान के साथ घर पर ही छोटी-सी होलिका दहन कैंडल तैयार कर सकते हैं. यह शॉर्ट वीडियो वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया.

ऐसे तैयार होती है होलिका दहन कैंडल

वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले एक बड़ा मिट्टी का दिया लिया जाता है. दीये के बीचोंबीच एक बत्ती स्टैंड की मदद से खड़ी की जाती है. फिर उसके चारों तरफ गर्म मोम डाल दिया जाता है. कुछ ही देर में मोम ठंडा होकर जम जाता है और बत्ती मजबूती से फिक्स हो जाती है. इसके बाद मोम के ऊपर चारों तरफ छोटी-छोटी नीम की दातुन या लकड़ी के टुकड़े खड़े कर दिए जाते हैं. साथ ही उपलों के छोटे-छोटे टुकड़े भी सजा दिए जाते हैं.

Video देखने के लिए यहां Click करें 

फिर थोड़ा और गरम मोम डालकर सब चीजों को मजबूती से सेट कर दिया जाता है इसके चारों ओर कच्चा धागा बांधा जाता है ताकि लकड़ियां और उपले बाहर न गिरें. धागे के साथ कलावा भी बांधा जाता है. आखिर में दीये को थोड़ा सजाकर तैयार कर लिया जाता है. वीडियो के अंत में दिखाया गया है कि जब इसे जलाया जाता है, तो यह छोटी-सी होलिका दहन कैंडल बेहद खूबसूरती से जलती नजर आती है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस जुगाड़ वीडियो को अब तक 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 93 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कई लोग इस आसान और रचनात्मक तरीके की तारीफ कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि यह उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जो अपार्टमेंट या छोटे घरों में रहते हैं और बाहर जाकर होलिका दहन में शामिल नहीं हो पाते. हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी सलाह दी है कि इसे जलाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और आग से जुड़े नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.

बदलती परंपराएं और नए तरीके

सोशल मीडिया के दौर में त्योहार मनाने के तरीके भी बदल रहे हैं. लोग पारंपरिक रस्मों को नए और सुविधाजनक अंदाज में अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो भी दिखाता है कि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से घर बैठे त्योहार का आनंद लिया जा सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 17 हजार सिर्फ एंटरटेनमेंट पर! CA का महीने का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- लगता है फाइनेंस ठीक से नहीं सीखा

गलत शहर पहुंच गया बर्थडे केक, दोस्तों की गलती बनी किसी और की खुशी की वजह, वायरल हो रही दिलचस्प स्टोरी

18 महीने से नहीं बदले कपड़े, घर में अकेले रह रहे हरियाणा के बुजुर्ग डॉक्टर का हाल देख झकझोर उठेगा का दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com