जन्मदिन पर दोस्तों का सरप्राइज हर किसी को खास महसूस कराता है. लेकिन, सोचिए अगर वही सरप्राइज गलत शहर पहुंच जाए तो? ऐसी ही एक मजेदार और दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पूरी घटना को दीपशिखा बागल ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन पर वह अपने होमटाउन में थीं. वहां स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी सेवाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन क्विक कॉमर्स ऐप्स नहीं चलते.
कैसे गलत शहर पहुंचा केक?
जन्मदिन पर दोस्तों ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए केक ऑर्डर किया. सब लोग कॉल पर बात कर रहे थे और मस्ती चल रही थी. कुछ देर बाद डिलीवरी पार्टनर का कॉल आया और उसने सही लोकेशन पूछी. तभी दोस्तों ने ऐप में एड्रेस चेक किया तो सब चौंक गए. लोकेशन बिल्कुल अनजान लग रही थी. सब एक-दूसरे से पूछने लगे, ये कौन सी जगह है?
my birthday cake got delivered at the wrong place.
— Deepshikha (@deepshikhabagal) February 24, 2026
yesterday,
i was on a call with my friends. they were asking how my birthday was going and obviously decided they had to send me a cake.
now i'm in my hometown right now here swiggy and zomato work, but there's no instamart,… pic.twitter.com/J9zkoPx3wr
सच सामने आया तो सब रह गए हैरान
डिलीवरी एजेंट ने जब खुद कॉल करके एरिया समझाना शुरू किया, तब भी दीपशिखा उस जगह को पहचान नहीं पाईं. आखिरकार उन्होंने सीधा सवाल किया, आप किस शहर में हैं? डिलीवरी एजेंट ने जवाब दिया- पुणे. यह सुनकर सब लोग हैरान रह गए. असल में दीपशिखा पुणे में नहीं थीं, लेकिन, ऑर्डर गलती से पुणे के एड्रेस पर चला गया था. सबको अपनी गलती पर शर्मिंदगी भी हुई और हंसी भी आई.
डिलीवरी एजेंट को मिला बर्थडे ट्रीट
जब डिलीवरी पार्टनर ने दोबारा कॉल करके पूछा, कि केक का क्या करना है, तो दीपशिखा ने कहा, भैया, आज मेरा बर्थडे है, हमसे गलती हो गई. आप ही केक रख लीजिए. यह सुनकर डिलीवरी एजेंट की आवाज में हल्की-सी खुशी झलक रही थी. उसने मुस्कुराते हुए कहा, अच्छा, आज आपका बर्थडे है? हैप्पी बर्थडे मैडम. दीपशिखा ने लिखा, मुझे केक नहीं मिला, लेकिन कहीं पुणे में एक डिलीवरी बॉय को जरूर मिल गया. यह छोटी-सी गलती किसी और के लिए खुशी की वजह बन गई. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 18 महीने से नहीं बदले कपड़े, घर में अकेले रह रहे हरियाणा के बुजुर्ग डॉक्टर का हाल देख झकझोर उठेगा का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं