विज्ञापन

Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर बाहर जाकर नहीं कर पा रहे हैं पूजा, घर पर बनाएं खुद की होलिका, नेगटिवटी होगी दूर

Holika Dahan Candle Kaise Banaye: अगर आप किसी भी कारण के चलते इस साल होलीका दहन की पूजा में शामिल न हो पाए, तो कोई चिंता की बात नहीं है, आप घर पर बनी DIY कैंडल से पूजा कर सकते हैं. तो आइए जानते है इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर बाहर जाकर नहीं कर पा रहे हैं पूजा, घर पर बनाएं खुद की होलिका, नेगटिवटी होगी दूर
DIY Holika Dahan Candle For Holika Dahan

Holika Dahan Candle Kaise Banaye: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जिसकी शुरुआत होलिका दहन से होती है. पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 03 मार्च 2026 को पड़ेगी और इसी दिन शाम के समय 06 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 35 मिनटके बीच होलिका पूजन किया जाएगा. अगले दिन यानी 04 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. होलिका दहन में जलने वाली रोशनी को शुभ और पवित्र माना जाता है, यदि आप किसी भी कारण से इस साल होलिका दहन की पूजा में शामिल न हो पाएं, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप घर पर बनी DIY कैंडल से भी पूजा कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं, इसे बनाने का सही तरीका क्या है.

DIY कैंडल बनाने की आसान विधि

इस कैंडल को बनाने के लिए सबसे पहले एक ओपन दीया लें. उसमें बत्ती लगाकर वैक्स डाल दें, जब वैक्स जम जाए, तो उसमें 5 से 6 सूखी लकड़ियां और उपले के कुछ टुकड़े लगा दें. अब इसमें थोड़ी और वैक्स डालें, फिर इसमें थोड़ा रंग डाल दें और धागे से लकड़ियों को बांध दें. अब लैंप में इसे मोली से बांधकर अच्छे से सेट कर लें. बस आपकी DIY कैंडल तैयार है. इसे पूजा के मुहूर्त के अनुसार जलाएं और होलिका माता की पूजा करें. होलिका माता की पूजा करना सुख-समृद्धि और नकारात्मकता दूर करने के लिए विशेष माना जाता है.

होलिका दहन क्यों किया जाता है?

सदियों से चली आ रही होलिका दहन की परंपरा का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व माना गया है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी नकारात्मक ऊर्जाएँ जलकर समाप्त हो जाती हैं और व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़ें: नारियल के छिलकों को बेकार समझ कर न फेंके, इस तरह इस्तेमाल कर बनाएं बाजार जैसा स्क्रबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com