विज्ञापन

​Holi 2026 Recipe: होली पर मीठे में जरूर बनाएं क्लासिक मालपुआ, झटपट नोट करें रेसिपी

Malpua Recipe For Holi: होली के पर्व को व्यंजनों का पर्व कहें, तो गलत नहीं होगा. अगर आप भी गुजिया से हटकर कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो इस होली क्लासिक मालपुआ रेसिपी को जरूर करें ट्राई.

​Holi 2026 Recipe: होली पर मीठे में जरूर बनाएं क्लासिक मालपुआ, झटपट नोट करें रेसिपी
Malpua Recipe For Holi: कैसे बनाएं क्लासिक मालपुआ रेसिपी.

Malpua Recipe For Holi: भारत में त्यौहार मतलब स्वादिष्ट व्यंजन. होली के पर्व में महज कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में घरों में अभी से तरह-तरह के पकवान बनाना शुरू हो गए हैं. होली के पर्व में खासकर गुजिया बनाई जाती हैं. अगर आप भी गुजिया से हटकर कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो आप क्लासिक मालपुआ की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. क्लासिक मालपुआ एक पारंपरिक और रसीली भारतीय मिठाई है. यह ऊपर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, इसे चाशनी में डुबोकर और रबड़ी के साथ खाया जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं मालपुआ- (How To Make Malpua Recipe)

मालपुआ का बैटर बनाने के लिए-

  • मैदा
  • खोया
  • पानी

मालपुआ बनाने के लिए-

  • पिस्ता बारीक कटा हुआ
  • बादाम बारीक कटा हुआ
  • केसर 
  • घी
  • चाश्नी

विधि-

मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले बैटर बनाना है. मैदे में पानी डालकर तैयार करना है. दूसरा बैटर खोया और पानी का बनाएं. अब इन दोनों ही बैटर को एक साथ मिला लें. फिर एक पैन में घी डालें. हल्की आंच पर कुछ समय पकाएं. फिर उसमें एक बड़ा चम्मच खोया और मैदे का बैटर डालकर गोलाई में चलाएं. एक साइड से पक जाने के बाद मालपुआ पलटें. जब मालपुआ किनारे से लाल रंग का हो जाए, तो इसे चाश्नी में डिप करें. ऐसे ही कई और मालपुआ तैयार करें. प्लेट में मालपुआ को चाश्नी से निकाल कर एक के ऊपर एक रखें. ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सर्व करें. होली के लिए बनकर तैयार है स्वादिष्ट मालपुआ. 

Latest and Breaking News on NDTV

होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों का पर्व है. होली के रंग में रंगना भला किसे पसंद नहीं है. छोटे से लेकर बड़े तक इस पर्व को पसंद करते हैं. होली पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- 1st Holi After Marriage Traditions: शादी के बाद पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनानी चाहिए? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह और परंपरा

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Holi 2026 Sweet Recipe, Holi Recipe, How To Make Easy And Quick Malpua, Malpua Kaise Banaye, Up Style Recipe, Bihar Style Holi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com