विज्ञापन

छोरे देखते रह गए और ताई ने 2 लाख की स्पोर्ट्स बाइक को बना दिया 'कबाड़' ढोने वाली गाड़ी, देख लोगों के उड़े तोते

जिस स्पोर्ट्स बाइक को देखकर आज के लड़के आहें भरते हैं, उसे एक देसी महिला ने ऐसा 'छोटा हाथी' बनाया कि कंपनी वाले भी अपना सिर पकड़ लेंगे. आखिर इस 2 लाख की सवारी के साथ ऐसा क्या खेल हो गया कि, सड़कों पर देखने वालों के तोते उड़ गए.

छोरे देखते रह गए और ताई ने 2 लाख की स्पोर्ट्स बाइक को बना दिया 'कबाड़' ढोने वाली गाड़ी, देख लोगों के उड़े तोते
ये राजस्थान है प्रधान! स्पोर्ट्स बाइक को बनाया 'कबाड़' गाड़ी, देसी जुगाड़ देख कंपनी वालों को आया पसीना

Sports Bike Jugaad Gadi Viral Video: जिस स्पोर्ट्स बाइक पर बैठने के लिए आजकल के लड़के तरसते हैं, उसे राजस्थान की एक ताई ने ऐसा 'धोया' है कि देखने वालों के चक्षु खुल गए हैं. वायरल वीडियो में एक महिला लाखों की दमदार बाइक के पीछे ट्रॉली जोड़कर कबाड़ ढोती नजर आ रही है. यकीन मानिए, ये वाला 'देसी जुगाड़' देखकर बाइक कंपनी वाले भी अपना सिर पकड़ लेंगे.

ये भी पढ़ें:-'कलयुग' में श्रवण कुमार जैसे भाई! बहन की वफादारी का दिया ऐसा सिला, देख रो पड़ा पूरा इंटरनेट

जब स्पोर्ट्स बाइक बनी 'छोटा हाथी' (Desi Jugaad Viral Video)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा नजारा गर्दिश में है, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियरों के दिमाग का दही हो गया है. आमतौर पर जिस Yamaha R15 को लोग सड़कों पर स्टाइल मारने और रफ्तार के लिए दौड़ाते हैं, उस पर राजस्थान की एक महिला ने लोहे की भारी-भरकम ट्रॉली फिट कर दी है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे करीब 2 लाख की ये बाइक शान से कबाड़ ढोने के काम में लगी है. राह चलते लोगों ने जब ये मंजर देखा, तो उन्हें अपनी आंखों के धोखे का अहसास हुआ, पर हकीकत तो सामने खड़ी थी.

लाखों की सवारी और कबाड़ की बारी (The Luxury Sports Bike Turned Loader)

स्कूटी से जा रहे दो युवकों ने जब इस 'जुगाड़ू गाड़ी' को देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने तुरंत महिला को रोका और इस कारनामे के बारे में पूछताछ शुरू कर दी, जिस बाइक की चमक पर युवा फिदा रहते हैं, उसे इतनी बेदर्दी और कामचलाऊ तरीके से इस्तेमाल होते देख लोग दातों तले उंगली दबा रहे हैं. इंटरनेट पर एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि, 'भाई साहब...इस जुगाड़ के आगे तो बड़ी-बड़ी पिकअप गाड़ियां भी पानी भरती नजर आएंगी'.

ये भी पढ़ें:-समंदर पार साड़ी का 'भौकाल': अमेरिका के म्यूजियम में क्यों सजी भारत की ये साड़ी? जानें

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग (When Desi Jugaad Defeats Modern Engineering)

जैसे ही ये वीडियो X और इंस्टाग्राम पर पहुंचा, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग लिख रहे हैं कि कंपनी ने शायद ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उनकी सुपरफास्ट बाइक एक दिन सड़कों पर कबाड़ के बोरे ढोएगी. ये वीडियो दिखाता है कि जुगाड़ के मामले में हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है. यहां काम निकलने के लिए किसी बड़ी डिग्री की नहीं, बस तगड़े दिमाग की जरूरत होती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com