विज्ञापन

धूप का डर और बारातियों का स्वैग! सिर पर टेंट लेकर नाचने निकले लोग, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

भारत में शादियों का सीजन हो और कोई अतरंगी जुगाड़ न दिखे, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी बारात का वीडियो गदर काट रहा है, जहां बाराती धूप से बचने के लिए सिर पर टेंट तानकर सड़क पर ही महफिल जमाए हुए हैं. 43 डिग्री के इस 'टॉरचर' में नाचने का ये नायाब तरीका देखकर 'नासा' वाले भी सोच में पड़ गए होंगे.

धूप का डर और बारातियों का स्वैग! सिर पर टेंट लेकर नाचने निकले लोग, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
गर्मी की ऐसी-तैसी! तपती धूप में नाचने के लिए बारातियों ने निकाला 'चलता-फिरता टेंट', वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Moving Tent Wedding Trend: भारत में गर्मी का आलम ये है कि सूरज सीधा आग उगल रहा है, लेकिन मजाल है कि बारातियों का जोश कम हो जाए. अभी कुछ दिन पहले एमपी के देवास से कूलर वाली बारात का जलवा दिखा था, लेकिन अब जो नजारा सामने आया है उसने तो इंजीनियरिंग की सारी हदें ही पार कर दी हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीषण गर्मी और दोपहर के वक्त भी लोग मस्ती में झूम रहे हैं और उनके बचाव के लिए एक बड़ा सा टेंट उनके साथ-साथ कदम से कदम मिला रहा है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: जब सड़क पर बारात के साथ चलने लगा 'चलता फिरता' एयर कूलर, जुगाड़ देख हक्के-बक्के रह गए लोग

चलते-फिरते शामियाने में नाच-गाना (The Moving Tent Baraat Viral Trend)

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, जिधर-जिधर बारात जा रही है, उधर-उधर ही टेंट के खंभे थामे लोग उसे आगे बढ़ा रहे हैं. इस चलते-फिरते साये के नीचे बाराती बिना पसीने की फिक्र किए 'हाय गर्मी' के बीच ठुमके लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि, 'भाई...शादी में आए हैं तो डांस तो बनता है, अब चाहे आसमान से अंगारे ही क्यों न बरसें'. इस देसी तरकीब ने गर्मी की छुट्टी कर दी है और बारातियों को 43 डिग्री सेल्सियस में भी 'कूल' रखा है.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका, लोग बोले- लेवल है (Desi Wedding Jugaad Wins Over the Internet)

जैसे ही ये वीडियो @deej_rohit_435 नाम के हैंडल से शेयर हुआ, कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ ही आ गई. एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा कि, 'अब बस यही देखना बाकी रह गया था'. वहीं किसी ने चुटकी ली कि अब तो अमेरिका भी भारत के सामने सरेंडर कर देगा. असल में ये वीडियो उस जज्बे को दिखाता है कि, हम हिंदुस्तानी किसी भी मुश्किल का हालात में हंसते-मुस्कुराते और थोड़ा सा 'जुगाड़' लगाकर निकाल ही लेते हैं. गर्मी कितनी भी कयामत ढाए, लेकिन हमारी शादियों की रौनक कम नहीं होने वाली.

ये भी पढ़ें:-गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Baraat Video, Desi Jugaad For Summer Heat, Moving Tent Wedding Trend, Indian Wedding Funny Video, Summer Wedding Hack India, Viral Wedding Jugaad Video, Desi Summer Hack Viral, Baraat Tent Viral Video, Cooler In Wedding Procession, Extreme Heat Jugaad India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com