विज्ञापन

देहरादून के 'स्टाइलिंग गबरू' ने 40 साल के कस्टमर को बना दिया 20 साल का जवान, लोग बोले- ये अंकल वही हैं या कोई ओर?

सोशल मीडिया पर इस सैलून के 1.28 लाख फॉलोअर्स हैं. उनके इस काम को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं.

देहरादून के 'स्टाइलिंग गबरू' ने 40 साल के कस्टमर को बना दिया 20 साल का जवान, लोग बोले- ये अंकल वही हैं या कोई ओर?
40 साल के शख्स का लुक ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों को नहीं हुआ यकीन.
Instagram@the_styling_gabru

Viral Video: पंजाब के लुधियाना शहर में रहने वाले एक शख्स को कुछ दिन बाद एक पार्टी में जाना था. वो चाहता था कि जब वो उस पार्टी में कदम रखे तो हर किसी की नजर उसी पर ठहर जाए. इसी बात को मन में लिए वो अपने घर से करीब 285 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के देहरादून शहर में पहुंच गया. वहां वो कारगी चौक पर स्थित गबरू सैलून (Gabru saloon) के अंदर पहुंचा और स्टाइलिस्ट को सारी बात बताई. उसने कहा, 'मुझे 24-25 साल का बना दो, इसीलिए आपके पास आया हूं.'

40 की उम्र में 20 साल का बना दिया

बस फिर क्या था, स्टाइलिस्ट ने अपना काम शुरू किया और कुछ ही समय में 40 साल के उस शख्स का लुक पूरी तरह से बदल दिया. कस्टमर अपने बाल कर्ली करवाना चाहते थे, तो वैसे ही कर दिए. जवानी वाला लुक चाहते थे, तो बाल कलर कर दिए. दाढ़ी सफेद हो चुकी थी, तो उसे भी कलर कर दिया. चेहरे पर चमक आए इसीलिए मसाज कर दी और ना-जाने क्या-क्या. जब लोगों ने फाइनल लुक देखा तो हर कोई हैरान रह गया. ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये शख्स वहीं है या कोई और.

24 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

तारीफ मिलने के बाद सैलून वाले ने इसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज (the_styling_gabru) पर भी शेयर कर दिया, जिसे 24 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया. वीडियो वायरल होते ही कमेंट बॉक्स लोगों ने रिएक्शन्स और सवालों से भर गया. लोगों ने स्टाइलिस्ट की जमकर तारीफ की और उससे पूछा कि क्या ये वही शख्स है या वीडियो के आखिर में किसी कम उम्र वाले लड़के को लाकर खड़ा कर दिया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'चाचा ने अपने लड़के की तस्वीर दिखा दी आखिर में.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा सैलून वाला बोल रहा है कि ये AI है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ये अंकल वही हैं या कोई और है?' चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई लुक बदलना था, तुमने तो इंसान को ही बदल दिया.'

ये भी पढ़ें:- यूरोपियन महिला ने पहली बार किया भारतीय रेलवे में सफर, बाथरूम सेल्फी लेते वक्त 'रोने' लगा इंडियन दोस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hairdresser, Dehradun, Viral Video, Transformation Video, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com