विज्ञापन

​चाय छान-छानकर काली हो गई है छलनी? अपनाएं ये 5 मिनट वाला नुस्खा

​रोज़-रोज़ चाय बनाने से गंदी हो गई है छन्नी? इन आसान तरीकों से करें मिनटों में साफ, देखकर हर कोई पूछेगा इसका राज.

​चाय छान-छानकर काली हो गई है छलनी? अपनाएं ये 5 मिनट वाला नुस्खा
चाय की छलनी को कैसे चमकाएं.
NDTV

चाय का नाम सुनते ही चाय लवर्स के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. क्योंकि भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक इमोशन है. किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज़ों में चाय की छलनी का नंबर सबसे ऊपर आता है. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान मिटानी हो, हर घर में दिन में दो-तीन बार चाय जरूर बनती है. लेकिन, रोज़-रोज़ इस्तेमाल होने की वजह से कुछ ही दिनों में इस पर चाय की पत्ती और चिकनाई की जिद्दी परत जम जाती है. कई बार इसे आम साबुन और पानी से रगड़-रगड़ कर साफ करने के बाद भी वह चमक वापस नहीं आती और छलनी अंदर से काली ही नजर आती है. अगर आपके साथ भी यही समस्या है और आपकी चाय की छन्नी भी गंदी हो चुकी है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी पुरानी से पुरानी छलनी को भी एकदम नया जैसा चमका सकते हैं.

छलनी को साफ करने के घरेलू उपाय-

​बेकिंग सोडा और नींबू- 

किचन में मौजूद बेकिंग सोड़ा और नींबू गंदी छलनी को साफ करने में मदद कर सकते हैं. 

क्या करें- इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू निचोड़ दें. अब अपनी गंदी चाय की छलनी को इस उबलते हुए पानी में लगभग 5 से 7 मिनट के लिए डाल दें. बेकिंग सोडा और नींबू का घोल आपस में मिलकर रिएक्शन करता है, जिससे छलनी में जमी सारी चिकनाई और चाय की पत्ती के जिद्दी कण फूलकर बाहर निकलने लगते हैं. इसके बाद छलनी को पानी से बाहर निकालें और किसी पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ कर लें. आपकी छन्नी एकदम चमक उठेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

​गैस पर जलाने वाला आसान ट्रिक-

अगर आपकी चाय की छलनी लोहे या स्टील की है और उसमें प्लास्टिक का हैंडल नहीं लगा हुआ है, तो आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या करें- गैस का चूल्हा जलाएं और चिमटे की मदद से छलनी को आंच के ऊपर कुछ सेकंड के लिए रखें. ऐसा करने से छलनी में फंसी हुई सूखी चाय की पत्तियां जलकर राख हो जाती हैं. इसके तुरंत बाद छलनी को नल के नीचे बहते पानी में रखें और बर्तन धोने वाले लिक्विड या सर्फ और स्क्रबर से साफ कर लें. सारी गंदगी पलक झपकते ही बाहर आ जाएगी. ध्यान रहे कि अगर छलनी में प्लास्टिक का हिस्सा है, तो इस तरीके का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

​सिरका और डिशवॉशर लिक्विड-

सिरका यानी विनेगर सफाई के कामों में बहुत काम आता है. एक कटोरी में गर्म पानी लें, उसमें दो चम्मच सिरका और थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड मिला लें. अब इस घोल में अपनी चाय की छलनी को आधे घंटे के लिए डुबोकर छोड़ दें. आधा घंटे बाद जब आप इसे निकालेंगे, तो सारी जमी हुई मैल खुद-ब-खुद ढीली पड़ जाएगी. इसके बाद इसे किसी ब्रश से रगड़कर साफ कर लें.

रोजाना सफाई क्यों जरूरी है?

जमी हुई चाय की परत बैक्टीरिया और बदबू का कारण बन सकती है. इसलिए रोजाना सफाई से छलनी इतनी ज्यादा गंदी नहीं होती. 

सबसे ज्यादा पूछे जानें वाले सवाल-

1. चाय की छलनी को जल्दी साफ करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
बेकिंग सोडा और नींबू को गर्म पानी में मिलाकर 5 से 7 मिनट तक छलनी को भिगोने से जिद्दी दाग और चाय की परत आसानी से हट सकती है.

2. क्या चाय की छलनी को गैस की आंच पर साफ किया जा सकता है?
हां, अगर छलनी स्टील या लोहे की है और उसमें प्लास्टिक का हैंडल नहीं है, तो उसे कुछ सेकंड गैस की आंच पर रखने से फंसी हुई चाय की पत्तियां जलकर निकल सकती हैं.

3. चाय की छलनी पर जमी काली परत कैसे हटाएं?
सिरका (विनेगर), डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी के घोल में आधे घंटे तक भिगोकर रखने के बाद ब्रश से साफ करने पर काली परत हटाने में मदद मिल सकती है.

4. क्या केवल साबुन और पानी से चाय की छलनी पूरी तरह साफ हो सकती है?
कई बार जिद्दी दाग और काली परत केवल साबुन और पानी से नहीं निकलते. ऐसे में बेकिंग सोडा, नींबू या सिरके जैसे घरेलू उपाय ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए बिना मशीन के इन 2 तरीकों से गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली चपाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tea Strainer, Tea Strainer Cleaning Hack, Tea Strainer Cleaning Tips, Tea Strainer Kaise Saaf Kare, Chai Ki Channi Kaise Saaf Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com