विज्ञापन

यूरोपियन महिला ने पहली बार किया भारतीय रेलवे में सफर, बाथरूम सेल्फी लेते वक्त 'रोने' लगा इंडियन दोस्त

Germany Woman In India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सबरीना ने अपनी यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए की थी. इसके बाद वे ताज महल देखने आगरा गईं और फिर वहां से राजस्थान चली गईं. इस वक्त वे जयपुर शहर घूम रही हैं.

यूरोपियन महिला ने पहली बार किया भारतीय रेलवे में सफर, बाथरूम सेल्फी लेते वक्त 'रोने' लगा इंडियन दोस्त
सबरीना से यह वीडियो आगरा से जयपुर जाने वाली एक ट्रेन में बनाया है.
Instagram@wheresabitravels

Viral Video: यूरोपियन ट्रैवल ब्लॉगर सबरीना (Sabrina) पिछले 3 दिनों से भारत घूम रही हैं और अपना एक्सपीरियंस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने आगरा से जयपुर जाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) में सफर किया है, और इस जर्नी की यादों को छोटी-छोटी वीडियो में समेटकर इंस्टाग्राम (wheresabitravels) पर शेयर किया है. इस वीडियो में सबरीना के साथ उनके इंडियन दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जिनकी पहचान का खुलासा उन्होंने नहीं किया है.

'ये शायद सबसे अजीब सेल्फी है'

सबरीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जो आखिरी वीडियो शेयर की है, वो 6 सेकंड की है. इस वीडियो में अपने इंडियन दोस्त के साथ 2nd AC कोच के बाथरूम में लगे शीशे के सामने खड़ी होकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. वे कहती हैं, 'यह शायद सबसे अजीब बाथरूम सेल्फी है. यह सुनकर उनका दोस्त मुस्कुराते हुए अचानक रोने जैसा चेहरा बना लेते हैं, क्योंकि ट्रेन में लगा वो शीशा काफी गंदा नजर आ रहा है. वो अपना फेशियल एक्सप्रेशन चेंज कर पाते, उससे पहले ही सबरीना हंसते हुए वीडियो को बंद कर देती हैं.'

यहां देखें वीडियो:- 

स्टेशन की भीड़ और चाय वाले भैया

इस वीडियो के अलावा सबरीना ने 7 छोटे वीडियोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाए हैं. पहले वीडियो में वो आगरा स्टेशन पर ट्रेन टाइमिंग बोर्ड को दिखा रही हैं. दूसरे वीडियो में ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर बाहर के नजारे दिखा रही हैं. तीसरे वीडियो में चाय वाले भैया को कोच में आते देखा जा सकता है. चौथे वीडियो में वो अपनी सीट दिखाती हैं. 5वें वीडियो में वो ट्रेन के गेट से बाहर पैर लटकाकर बैठी नजर आ रही हैं. छठे और सातवें वीडियो में वो जयपुर स्टेशन पहुंचने और वहां की भीड़ को दिखाती नजर आ रही हैं.

European Traveller Sabrina First Indian Train Journey Experience Make His Friend Cry, Heres Why

सबरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटी-छोटी वीडियोज के जरिए अपनी पहली इंडियन ट्रेन जर्नी को दिखाया है.
Photo Credit: Instagram@wheresabitravels

सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन्स

एक यूजर ने पूछा, 'तुम बाथरूम में उस भारतीय लड़के के साथ क्या कर रही हो? यह भारतीय लड़का कौन है? क्या यह तुम्हारा बॉयफ़्रेंड है?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'जयपुर के लिए कुछ बेहतर ट्रेनें भी हैं, और ज्यादातर लोग वोल्वो बस का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी आपको यह ट्रेन मिल गई, तो इसका मजा लें.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपका बॉयफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर जैसा दिखता है और आप किसी रानी जैसी लगती हैं. एकदम परफेक्ट जोड़ी.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'राजस्थान में आपका स्वागत है.'

ये भी पढ़ें:- कॉलेज की छुट्टियों में रेपिडो ड्राइवर बन गया बेंगलुरु का स्टूडेंट, बताया 3 महीने में कुल कितनी हुई कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com