विज्ञापन

90s का पुराना दुबई: न ऊंची इमारतें थीं न चकाचौंध, वायरल AI वीडियो ने लोगों को किया हैरान

मॉडर्न चकाचौंध और ऊंची बिल्डिंगस से अलग 90 के दशक में दुबई का नजारा एकदम सिंपल और शांत था. हाल ही में जारी हुए एक एआई वीडियो में उस दौर की सड़कों, पुरानी गाड़ियों और लोगों के रहन-सहन को बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है.

90s का पुराना दुबई: न ऊंची इमारतें थीं न चकाचौंध, वायरल AI वीडियो ने लोगों को किया हैरान
जब ऊंची-ऊंची इमारतें नहीं थीं, AI वीडियो में देखिए 90 के दशक में कैसा दिखता था दुबई

आज जब भी हम दुबई का नाम सुनते हैं तो दिमाग में सबसे पहले बुर्ज खलीफा, शानदार मॉल और ऊंची बिल्डिंगस के साथ-साथ लग्जरी कारें उभरने लगती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तीन दशक पहले ये रेगिस्तानी शहर कैसा दिखता था. सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा ये एआई वीडियो लोगों को सीधे 90 के दशक की गलियों में ले जा रहा है और उनकी पुरानी यादों को ताजा कर रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बदली हुई दुनिया का पुराना अहसास

वीडियो में दिखाया गया है कि, उस समय में न तो आसमान छूती बिल्डिंगस थीं और न ही सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों का रेला. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, कैसे लोग बेहद सादगी के साथ अपनी लाइफ जी रहे थे. उस जमाने की पुरानी बसें, सिंपल से बाजार और शांत रास्ते देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

ये भी देखें-निकाय चुनाव में 102 साल की महिला वोटर, 50 वीं बार किया मतदान

टेक्निक के जरिए बीते हुए समय से मुलाकात

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई इन तस्वीरों और क्लिप्स ने इतिहास को बिल्कुल जिंदा कर दिया है. जो लोग उस दौर में वहां रहते थे, वो इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये एआई वीडियो 'ai_anav' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है '90 के दशक में दुबई अलग था.' अब तक लाखों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'मुझे वो सब याद है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज का दुबई भले ही बहुत अमीर हो गया हो, लेकिन उस सादगी में एक अलग ही सुकून था.'

ये भी पढ़ें:-ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड का नया मामला, गैजेट मंगवाया तो डिब्बे में निकला गोबर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल एक AI वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai, AI Video, Transformation Story Viral, History, Viral AI Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com