Viral Video: साउथवेस्ट एयरलाइंस ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पायलट पिता उड़ान से पहले माइक पर अपने 7 महीने के बेटे नोआ और पत्नी हन्ना को पैसेंजर्स से इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहे हैं. वे कहते हैं, 'नमस्ते, मेरा नाम शॉन है और मैं आज डेनवर से वेगास जाने वाली फ्लाइट में आपका फर्स्ट ऑफिसर हूं, और मेरी गोद में मेरा बेटा नोआ है. वह 7 महीने का है, और अगर आप यकीन करें तो आज उसकी 29वीं फ्लाइट है. लेकिन सबसे मजेदार बात तो ये है कि यह पहली बार है उस प्लेन में है जिसका पायलट उसका पापा है.'
'बेटा! तुम्हें अच्छे से पेश आना होगा'
पायलट शॉन बताते हैं, 'हमने पहले थोड़ी बातचीत की. मैंने उससे कहा कि प्लेन में बहुत से लोग वेगास जाने के लिए काफी पैसे खर्च कर रहे हैं. तुम्हें अच्छे से पेश आना होगा. और उसने वादा किया कि वह पूरी कोशिश करेगा.' शॉन ने आगे कहा कि यह प्यार की एयरलाइन है, यह परिवार की एयरलाइन है, और यह मजेदार एयरलाइन है, और वेगास जाते हुए हम आज यही कर रहे हैं.
कॉकपिट में बच्चा? पायलट ने बताया सच
पैसेंजर्स ये ना समझ लें कि पायलट बच्चे के साथ फ्लाइट उड़ाने वाला है, इसीलिए शॉन ने पहले ही कहा, 'नोहा पीछे मेरी पत्नी हैना के साथ रहेगा. हैना भी साउथवेस्ट की पायलट है, इसलिए हम साउथवेस्ट के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.' इसके बाद औपचारिकता पूरी करते हुए उन्होंने आखिर में कहा, 'हमारे इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद. हम आपको जल्दी, लेकिन सबसे जरूरी बात, सुरक्षित रूप से वेगास पहुंचाएंगे. प्लेन में आपका स्वागत है.'

Photo Credit: Instagram@southwestair
एयरलाइंस ने इस पर क्या कहा?
एयरलाइंस ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि 7 महीने की उम्र में 29 बार फ्लाइट में बैठने के बाद ये वाली फ्लाइट नोहा के लिए खास थी. आखिरकार उसे अपने पापा के साथ उड़ान भरने का मौका मिला. हम बता सकते हैं कि उसने बहुत अच्छे से व्यवहार किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
49 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिर्फ 15 घंटे के अंदर ही इसे 2.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 2 लाख लोगों ने लाइक भी किया है. 2 हजार लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है, जिसे पढ़कर हर कोई सिर्फ मुस्कुरा रहा है.
एक यूजर ने लिखा, '7 महीने में 29 फ़्लाइट्स हो चुकी हैं. 12 महीने का होते-होते वह लाइफटाइम मेंबर बन जाएगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं उसे प्लेन उड़ाने की इजाजत दे सकती हूं. अब उसे अनुभव हो गया है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये कितना प्यारा पल है. शायद बेबी नोआ के पास मुझसे ज्यादा फ़्रीक्वेंट फ्लायर माइल्स हैं.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'मेरा लक्ष्य है कि जब मैं दोबारा एविएशन में जाऊं, तो अपने बेटे को हवाई जहाज में उड़ाऊं.'
ये भी पढ़ें:- अंडरवियर के 'कब्रिस्तान' से मॉस्किटो प्रिंटिंग तक, 2026 में इन 10 अजीबोगरीब खोजों को मिला आईजी नोबल अवार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं