विज्ञापन

बिना कार्ड के भी मिलेगा सरकारी राशन; जानें आधार बायोमीट्रिक से अनाज लेने का नियम

केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत पात्र लाभार्थी बिना राशन कार्ड के भी अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए सिर्फ आपके आधार नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत होगी. जानिए बिना राशन कार्ड के अनाज पाने का पूरा नियम और प्रक्रिया.

बिना कार्ड के भी मिलेगा सरकारी राशन; जानें आधार बायोमीट्रिक से अनाज लेने का नियम
 राशन कार्ड घर छूट गया? परेशान होने की जरूरत नहीं.
NDTV

Ration Card Rules ONORC: अगर आप सरकारी राशन दुकान (PDS) पर राशन लेने गए हैं और अपना राशन कार्ड घर भूल गए हैं, तो अब आपको खाली हाथ लौटने की जरूरत नहीं है. सरकार ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि बिना फिजिकल राशन कार्ड के भी राशन दिया जाएगा. 

केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत चलाई जा रही मुफ्त या फिर सब्सिडी वाला राशन दिया जाता है. लाभार्थी अक्सर जल्दबाजी में राशन डीलर के पास जाते समय राशन कार्ड घर पर ही भूल जाते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार लाभार्थियों को लगता है कि उन्हें राशन नहीं मिलेगा. लोगों की इसी इस असमंजस पर विराम लगाते हुए केंद्र सरकार ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि राशन कार्ड लेकर नहीं आने वालों को भी राशन दिया जाएगा.

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का कमाल

सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) पहल ने राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है, बल्कि इस व्यवस्था के तहत पूरे देश में राशन वितरण डेटाबेस को आधार कार्ड से भी लिंक कर दिया गया है. ऐसे में अगर कोई लाभार्थी राशन कार्ड भूल भी जाता है, तो राशन दुकान पर मौजूद ई-पॉइंट ऑफ सेल मशीन में केवल अपना आधार नंबर दर्ज करवाकर पात्रता की पुष्टि की जा सकती है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने गृह राज्य या जिले के बाहर भी देश की किसी भी राशन दुकान से अपना अनाज ले सकते हैं.

कार्ड भूल जाने पर ऐसे हासिल करें अपना राशन 

  • राशन डीलर ePoS मशीन में आपका 12 अंकों का आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करेगा.
  • इसके बाद मशीन पर आपका फिंगरप्रिंट या आंखों की पुतली स्कैन किया जाएगा.
  • बायोमीट्रिक डेटा मैच होते ही स्क्रीन पर परिवार के सदस्यों और आवंटित राशन की पूरी जानकारी दिख जाएगी.
  • पहचान सही पाए जाने पर डीलर आपको तय मात्रा में अनाज जारी कर रसीद दे देगा.
  • यह सुविधा केवल उन लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिनका आधार कार्ड उनके राशन कार्ड से पहले से लिंक है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra SIR Draft List से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, जानें फिर कैसे पा सकते हैं वोट का अधिकार

राशन दुकानों पर ई-पॉश मशीनों के अनिवार्य इस्तेमाल से फर्जीवाड़ा और राशन की कालाबाजारी पर रोक लगी है. बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण यह सुनिश्चित करता है कि राशन केवल सही और पात्र व्यक्ति को ही मिले, चाहे उसके पास फिजिकल कार्ड हो या न हो.

यह भी पढ़ें- आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ration Card, ONORC, Utility News, Epos, Government Schemes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com