आप घर में अकेले सो रहे हों और अचानक आपको आभास हो कि, घर में कोई जहरीला सांप है तो यकीनन आपकी हालत भी डर के मारे खराब हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक शख्स के बेडरूम में कपड़ों के बीच दुनिया के दूसरे सबसे जहरीले सांप को छिपा पाया गया. शख्स ने जब ये नजारा देखा, तो उसके होश उड़ गए. बाद में शख्स ने कॉल करके स्नेक कैटर्च को बुलाया और फिर काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका.
इस तरह पकड़ा गया सांप (Snake Found In Clothes)
सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स 24/7 ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सांप पकड़ने वाले डैनियल रुम्सी और एक जहरीले सांप के बीच मुठभेड़ को दिखाया गया. फुटेज में रूम्सी कहते सुनाई देते हैं कि, वह कपड़ों के अंदर छिपने की कोशिश कर रहा है. यह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आभार व्यक्त करते हुए इस रूम में रहने वाले शख्स ने पोस्ट पर कमेंट किया, सांप पकड़ने वाले समय पर आ गए, जिससे एक खतरनाक स्थिति टल गई. पकड़ने के बाद सांप को आवासीय क्षेत्रों से दूर एक जंगली इलाके में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया.
यहां देखें वीडियो
छिपने के लिए घरों में घुसते हैं सांप (Snake Viral Video)
ऑस्ट्रेलिया के शहरी इलाकों में सांपों का घरों में मिलना रेयर घटना है. जानकारों के अनुसार, ऐसा वे भोजन और ठिकाने की खोज में करते हैं. छिपने की जगह खोजने के लिए कई बार वह रेजिडेंशियल इलाके में घुस आते हैं. इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं