विज्ञापन

ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके...तुतलाती आवाज में गाना गाते हुए बच्ची ने मारा सैल्यूट, दिल लूट लेगा वीडियो

24 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो, दो नन्हीं सी बच्चियां, तुतलाती आवाज और देशभक्ति का सैल्यूट…बस इतना ही काफी था इंटरनेट का दिल जीतने के लिए. यह वीडियो लोगों का दिल लूट रहा है.

ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके...तुतलाती आवाज में गाना गाते हुए बच्ची ने मारा सैल्यूट, दिल लूट लेगा वीडियो
तुतलाती आवाज में देशभक्ति और मासूमियत...सैल्यूट करते हुए नन्ही गुड़िया ने कही ऐसी बात, सुनकर दिल खुश हो जाएगा

Viral kids video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो छोटी क्यूट सी बच्चियां कैमरे के सामने खड़ी नजर आती हैं. बच्चियां बड़े मासूम अंदाज में कहती हैं, मेरे पापा इंडिया हैं, तभी एक महिला उनसे पूछती है, इंडियन कैसे करता है. सवाल सुनते ही दोनों बच्चियां बिना सोचे समझे झट से सैल्यूट मार देती हैं. यही पल वीडियो को खास बना देता है.

Arunachal people >>>>> Kashmiri
byu/dhruvnayak inTwentiesIndia

तुतलाती आवाज में देशभक्ति का रंग (Patriotism in a Toddler's Voice)

इतना ही नहीं, सैल्यूट करते हुए एक बच्ची तुतलाती आवाज में गुनगुनाने लगती है, 'ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके...कोई धन है क्या...तेरी धूल से बढ़ के' उसकी आवाज, अंदाज और मासूम शरारत दिल को छू जाती है. दूसरी बच्ची भी पूरे जोश के साथ सैल्यूट पकड़े रहती है. दोनों की मस्ती और मासूमियत देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- साल 2055 में फंस गया ये टाइम ट्रैवलर, पेरिस में अचानक गायब हो गए लोग, रहस्यमयी VIDEO से हर कोई दंग

कहां से आया वीडियो और क्यों हुआ वायरल (cute children salute video)

इस वीडियो को रेडिट पर r/TwentiesIndia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया, Arunachal people >> Kashmiri. महज 24 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे पसंद कर चुके हैं. यूजर्स कमेंट में बच्चियों की मासूमियत और देसी जज्बे की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या दादी जवानी में सुंदर थीं...दादा का जवाब सुन पोती शॉक्ड, लोग बोले- रेड फ्लैग वाला बुड्ढा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Kids Video, Indian Kids Viral Video, Cute Children Salute Video, Arunachal Kids Viral, Deshbhakti Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com