विज्ञापन

कार्ड में मेरा नाम है, शादी में जाना है...छुट्टी के लिए बच्चे ने टीचर से की दरख्वास्त, जवाब सुन छूट जाएगी हंसी

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी प्यारी सी कहानी सामने आ जाती है, जिसे देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाए. एक नन्हा बच्चा, स्कूल क्लास और शादी में जाने की जिद…लेकिन असली बात तो तब सामने आई जब उसने अपनी टीचर को ऐसा जवाब दिया कि पूरा इंटरनेट उसका दीवाना हो गया.

कार्ड में मेरा नाम है, शादी में जाना है...छुट्टी के लिए बच्चे ने टीचर से की दरख्वास्त, जवाब सुन छूट जाएगी हंसी
शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी, टीचर ने पूछा- आपका जाना जरूरी है? बच्चे का जवाब दिल लूट लेगा

Teacher Student Viral Video: क्लासरूम में सब कुछ रुटीन था…किताबें खुली थीं, बच्चे अपनी-अपनी सीट पर बैठे थे, तभी एक नन्ही सी आवाज गूंजी और पूरा माहौल बदल गया. मामला था छुट्टी का…वजह थी शादी…और दलील ऐसी कि सुनकर आप भी कहेंगे 'अरे वाह जनाब' सोशल मीडिया पर छाया ये वीडियो मासूमियत, जिद और प्यारी सी दास्तान का शानदार नमूना बन गया है.

ये भी पढ़ें:-1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज

शादी में जाना क्यों जरूरी है? (teacher children video)

वायरल वीडियो में राघव नाम का छोटा बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की गुजारिश करता नजर आता है. टीचर मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, 'अगर शादी में जाओगे तो पढ़ाई कैसे करोगे? जाना जरूरी है क्या?' पहले तो राघव अलग-अलग वजहें देता है. कभी कहता है कि वह किताबें साथ ले जाएगा, कभी कहता है कि जल्दी लौट आएगा, लेकिन फिर बड़ी मासूमियत से बोलता है, 'कार्ड में मेरा नाम है, इसलिए जाना पड़ेगा.' बस यही जुमला सोशल मीडिया पर छा गया. बच्चे की सादगी और दिल से निकली बात ने हर किसी का दिल जीत लिया.

टीचर और बच्चे का प्यारा रिश्ता (Cute Bond Between Teacher and Student)

वीडियो में आगे राघव थोड़ा इमोशनल होकर रोने भी लगता है. तब टीचर उसे प्यार से समझाती हैं कि वह तो मजाक कर रही थीं. यह पल निहायत दिलकश है. इस Viral Video ने एक बार फिर याद दिलाया कि शुरुआती कक्षाओं में टीचर सिर्फ पढ़ाने वाली नहीं होतीं, बल्कि बच्चों के लिए रहनुमा, दोस्त और कभी-कभी मां जैसी होती हैं.

ये भी पढ़ें:-पोती की ताल पर थिरकी 75 साल की दादी, VIDEO देख दिल खुश हो जाएगा

टीचर से शादी में जाने की जिद करता बच्चा (bcche ko jana tha shadi men)

इंस्टाग्राम पर @vishakhagautam46 नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट में राघव पर प्यार लुटा रहे हैं. आज के दौर में जहां सोशल मीडिया पर अक्सर सनसनी छाई रहती है, वहां ऐसा मासूम वीडियो लोगों को इंसानियत और सादगी की याद दिलाता है. राघव की एक लाइन ने बता दिया कि बच्चों की दुनिया कितनी साफ और सच्ची होती है. यह वीडियो सिर्फ एक शादी की जिद नहीं, बल्कि मासूमियत की मिसाल है. शायद इसी सादगी को देखकर लोग बार-बार इसे देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-क्रिकेट टूर्नामेंट में ना ट्रॉफी, ना कैश...खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में मिला देसी मुर्गा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teacher Children Video, Teacher Student Viral Video, Emotional Video, Bcche Ko Jana Tha Shadi Men, Little Kid Wanted To Go To A Marriage, Viral Video, Kid Wedding Viral Video, Teacher Student Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com