मोबाइल चोरी होने के बाद दिमाग में कई तरह के ख्याल आते हैं, जैसे कहीं डाटा लीक तो नहीं हो जाएगा. फोन मिलेगा भी या नहीं और भी कई ऐसी बातें दिमाग में चलती रहती है. कई लोग जो काफी समय तक चोरी हुए फोन के मिलने की उम्मीद लगाए रखते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ देते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. दरअसल, हाल ही में एक आईपीएस अफसर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ऐसा आसान सा तरीका बताया है, जिसके चलते चोर खुद आपके चोरी के मोबाइल फोन को वापस करने के लिए मजबूर हो जाएगा.
45 सेकंड के वीडियो में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अशोक कुमार बता रहे हैं कि, कैसे इस तरीके को आजमाकर आप अपना चोरी हुआ फोन वापस पा सकते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मेरा मोबाइल गुम हो गया है. सबसे पहले, चिंता न करें. यदि आपके पास समय की कमी है और आप पुलिस के पास नहीं जा सकते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी. इस चोरी की शिकायत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें. इससे चोर आपके मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा और उसे वापस करने के लिए मजबूर हो जाएगा.' इस वीडियो को अब तक 756.2K व्यूज आ चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
🚨 मेरा मोबाइल गुम हो गया है! 😫
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) June 6, 2023
सबसे पहले, चिंता न करें। यदि आपके पास समय की कमी है और आप पुलिस के पास नहीं जा सकते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
इस चोरी की शिकायत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। इससे चोर आपके मोबाइल का उपयोग नहीं कर… pic.twitter.com/0hWAvPgade
वीडियो में बताया गया है कि, आखिर चोरी हुए फोन को ब्लॉक कैसे करें? इसके लिए सबसे पहले आपको फोन का बिल और एफआईआर की कॉपी के साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर जुटा लेना है. वीडियो में आगे बताया गया कि, आपको इसके बाद बताई गए वेबसाइट पर जाना है और फिर उसे ओपन करने के बाद चोरी या फिर गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करने वाले ऑप्शन को चुनना है, जिसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें पूछी गई जानकारी ध्यान से सही सही भर दीजिए.
यह वीडियो जहां कई लोगों के काम आ रहा है. वहीं कुछ लोग इस पर अपना गुस्सा जताते हुए कह रहे हैं कि, कुछ नहीं होता शिकायत करने के बाद भी. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जानकारी अच्छी है पर आम आदमी का मोबाइल कभी वापस नहीं मिलता है. यह कड़वा सच है.' वही एक अन्य यूजर ने लिखा, '3 तारीख को शिकायत दर्ज करवाया हूं और शिकायत दर्ज करवाते ही जानकारी दी गई थी कि, 24 घंटे के अंदर ब्लॉक कर दिया जाएगा. आज 7 तारीख है और अभी तक स्टेटस यही है एक्सेप्टेड फॉर ब्लॉकिंग. जब समय सीमा फॉलो नहीं की जा सकती है, तो फिर समय सीमा दिया क्यों जाता है या बिल्कुल ही समझ से बाहर है.'
ये भी देखें- सारा अली खान ने पैपराजी के साथ की गपशप, जरा हटके जरा बचके देखने का किया अनुरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं