विज्ञापन

दुकानदार को गले लगाकर बैठ गया लंगूर, CCTV में कैद हुआ बेहद प्यारा नजारा

लंगूर का दुकानदार को गले लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लंगूर पहले दुकान में आकर दुकानदार की गोद में बैठ जाता है, फिर उसे गले लगा लेता है.

दुकानदार को गले लगाकर बैठ गया लंगूर, CCTV में कैद हुआ बेहद प्यारा नजारा
दुकानदार को गले लगाकर बैठ गया लंगूर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लंगूर अचानक से एक दुकान में आता है और काउंटर के पास में बैठे दुकानदार की गोद में चढ़कर बैठ जाता है. इसके बाद लंगूर दुकानदार को गले लगाता हुआ नजर आ रहा है. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. लंगूर का दुकानदार को झप्पी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. लोग भी वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

ओडिशा का बताया जा रहा वीडियो

लंगूर का दुकानदार को गले लगाने का वीडियो ओडिशा का बताया जा रहा है. घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उससे साफ लग रहा है वीडियो 22 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे का है. लंगूर शाम के 5 बजकर 6 मिनट पर मोबाइल रिपेयर शॉप के अंदर दाखिल होता है. लंगूर सीधे काउंटर पर चढ़ जाता है.

इस दौरान दुकान में दो लोग नजर आ रहे हैं. एक दुकानदार जो काउंटर के पास ही कुर्सी पर बैठा है, जबकि दूसरा शख्स पीछे दुकान में खड़ा हुआ है. जब लगूंर दुकान में आता है तो दुकानदार बिना कोई हरकत किए एकदम शांत बैठा रहता है. लंगूर आराम से दुकानदार के पास गया और अपना सिर उसकी छाती पर टिकाया और उसे गले लगा लिया.

30 सेकेंड के वीडियो में दो बार लगाया गले

घटना से जुड़े सामने आए 30 सेकेंड के CCTV फुटेज में लंगूर 2 बार अपना सिर दुकानदार के गले पर रखता है और जैसे जादू की झप्पी दे रहा हो. इस दौरान दुकानदार भी आराम से अपनी कुर्सी पर बैठा नजर आया.

इस वीडियो को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और एक्स (पहले Twitter) पर काफी लोगों ने शेयर किया है. RT हिंदी के अकाउंट से दुकानदार को लंगूर के झप्पी देने का वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "बस एक जादू की झप्पी चाहिए थी, लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले"

वहीं, इंस्टाग्राम पर भी कई अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर sachnews की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि पिछले जन्म का साथी है. जबकि एक अन्य ने लिखा, "भाई कुछ मत बोल, फैमिली मेंबर है."

यह भी पढ़ें

जामिया में भारी हंगामा! कैंपस में तनाव के बाद कक्षाएं हुईं ऑनलाइन

ईसाई परिवार पर हमला, धर्म बदलने के नाम पर बेटी के साथ रेप तक की धमकी, बजरंग दल के 13 लोगों पर FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Langur Video, Langur Viral Video, Odisa News, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com