विज्ञापन

दिल्ली में कैब ड्राइवर का स्कैम! राइड खत्म नहीं की, फोन में दिखाया किराए का फर्जी स्क्रीनशॉट

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री ने दावा किया कि उबर ड्राइवर ने फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 885 रुपये की राइड का किराया 1,780 रुपये बताने की कोशिश की. उसने जब सपोर्ट को कॉल किया तो ड्राइवर पीछे हटा.

दिल्ली में कैब ड्राइवर का स्कैम! राइड खत्म नहीं की, फोन में दिखाया किराए का फर्जी स्क्रीनशॉट
दिल्ली में कैब ड्राइवर ने की स्कैम की कोशिश
NDTV

Viral News: दिल्ली एयरपोर्ट से घर लौट रहे एक यात्री के साथ उबर ड्राइवर ने ठगी करने की कोशिश की. ड्राइवर ने राइड खत्म किए बिना ही मोबाइल पर किराए का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर अधिक रुपये वसूलने की कोशिश की. हालांकि, युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए कैब ड्राइवर की कोशिश को नाकाम कर दिया. साथ ही उसने लोगों को दिल्ली में उबर ड्राइवरों से सावधान रहने को कहा कहा है. युवक ने रेडिट पर एक पोस्ट में पूरी कहानी है, जो अब वायरल हो रही है. 

ड्राइवर ने कैश पेमेंट के लिए कहा

शख्स ने Reddit पर बताया कि उबर ड्राइवर ने मेरे साथ स्कैम करने की कोशिश की. दिल्ली के शख्स ने Reddit पर लिखा कि राइड शुरू होते ही उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं कैश में पेमेंट करेंगे. कैश पेमेंट के बारे में पूछना ही स्कैम का पहला संकेत है. क्योंकि इन कैब ड्राइवरों का स्कैम कैश पेमेंट में काम करता है. 

Reddit पोस्ट में दिल्ली के शख्स ने बताया कि उसने एयरपोर्ट से उबर बुक की. जब वह अपने घर पर पहुंचा तो ड्राइवर ने अपने ऐप पर राइड खत्म नहीं की. उसने मुझे अपने फोन पर एक स्क्रीनशॉट दिखाया और दावा किया कि किराया 1,780 रुपये है. उसने मुझे यह भी दिखाया कि वह मुझे रेटिंग दे सकता है. इस दौरान ड्राइवर ने बहाना बनाया कि किराया बहुत ज्यादा हो गया है, इसलिए उसके फोन पर राइड खत्म होने में समय लगेगा.

ऐप दिख रहा था अलग किराया

साथ ही ड्राइवर ने यह भी कहा कि पहले उसे 1,780 रुपये दे दें . अगर किराए को लेकर कोई दिक्कत है, तो बाद में उबर में कंप्लेन करके रिफंड ले लेना. दिल्ली के शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने 1780 रुपये किराया बताया, लेकिन उसके ऐप पर 885 रुपये ही दिखा रहा था. साथ ही राइड भी खत्म नहीं हुई थी. इस पर शख्स ने उबर सपोर्ट में कॉल करने का फैसला किया तो जिस पर एजेंट ने कंफर्म किया कि उसका किराया असल में 885 रुपये ही सिस्टम पर दिखा रहा है. 

यह भी पढ़ें | विदेशी कपल ने भारत में ऑटो खरीदकर 4,218 KM का किया सफर, प्यार हो गया तो लाद ले गए UK

उबर एजेंट ने कैब ड्राइवर को ऐप बंद करके खोलने को कहा. जिसके बाद ड्राइवर ने बिना कुछ बोले ऐप बंद किया और दोबारा खोला. ड्राइवर सिर्फ 885 रुपये लेकर वहां से आगे बढ़ गया. शख्स ने बताया कि कैब ड्राइवर ने उसके घर से दूर जाने के 2 मिनट बाद राइड खत्म की. आखिरी में फाइनल किराया 885 रुपये ही रहा, जितना पहले ऐप पर दिख रहा था. दिल्ली के शख्स ने अपनी रेडिट पोस्ट में बताया कि कार की स्थिति ठीक नहीं थी. ड्राइवर ने पूरे रास्ते AC नहीं चलाया. 

BEWARE of this scam by uber drivers from airport
by u/Additional_Bench_667 in delhi

उसने बहाना बनाया कि बाहर ठंड बढ़ रही है, इसलिए AC ठीक से काम नहीं करेगा. जब ड्राइवर की शख्स ने प्रोफाइल चेक की तो पता चला कि उसका अकाउंट सिर्फ 3 दिन पुराना है और उसे सिर्फ तीन 5-स्टार रेटिंग मिली थी. शख्स ने लिखा कि लगता है कि ऐसे ही कोई स्कैम की वजह से उसका पिछला अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया होगा.

(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, दिल्ली में पुरानी BS4 गाड़ियों पर रोक, मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Reddit Post, Viral Reddit Post India, Uber Driver, Uber Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com