विज्ञापन

3 घंटे का मुश्किल भरा सफर अब 30 मिनट में होगा पार, चीन के इस गांव में लिफ्ट ने बदली स्कूली बच्चों की जिंदगी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे इन बड़ी सी लिफ्ट्स ने घाटी के नीचे बसे बच्चों के स्कूल पहुंचने का कठिन सफर को बेहद आसान बना दिया है.

3 घंटे का मुश्किल भरा सफर अब 30 मिनट में होगा पार, चीन के इस गांव में लिफ्ट ने बदली स्कूली बच्चों की जिंदगी
पहाड़ चढ़ने का झंझट खत्म, चीन के युन्नान में लिफ्ट से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

सोचिए अगर आपके बच्चे को रोज पढ़ाई करने के लिए 3 घंटे खतरनाक चट्टानों और गहरी खाइयों को पार करके जाना पड़े तो? चीन के युन्नान प्रांत के दूरदराज इलाके में रहने वाले बच्चों के लिए ये कोई कल्पना नहीं बल्कि रोज की सच्चाई थी, लेकिन अब एक मॉडर्न टेक्निक ने इन छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. दरअसल, पहाड़ियों के निचले सिरे से होकर जाने वाले मुश्किल रास्तों की जगह अब बड़ी आउटडोर लिफ्ट्स ने ले ली है. इस कमाल की टेक्नोलॉजी की मदद से स्कूली बच्चों के आने-जाने का समय 3 घंटे से घटकर सिर्फ 30 मिनट रह गया है.

ये भी पढ़ें:-38 साल की सेवा के बाद जब 'दास अंकल' ने बजाई स्कूल की आखिरी घंटी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

चट्टानों के बीच लगे एलिवेटर

वीडियो के मुताबिक, इस इलाके में रहने वाले ग्रामीण और बच्चे सालों से गहरी घाटी के नीचे से ऊपर जाने के लिए उबड़ खाबड़ और जोखिम भरे रास्तों का इस्तेमाल करते थे. बारिश और ठंड के मौसम में यही रास्ते इतनी फिसलन भरे हो जाते थे कि, जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकते थे. बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स भी हर सुबह उनके सही सलामत स्कूल पहुंचने को लेकर टेंशन में डूबे रहते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी समस्या का हल निकालने के लिए घाटी के किनारे विशाल आउटडोर लिफ्ट्स लगाए गए. ये लिफ्ट सीधे चट्टान के साथ सटी हुई बनाई गई है, जो सेकेंडों में लोगों को सैकड़ों फीट ऊपर पहुंचा देती है. इस एलिवेटर सिस्टम के शुरू होते ही बच्चों का रोज का मुश्किल और थका देने वाला सफर चुटकियों में खत्म हो गया.

ये भी देखें-शराबबंदी में तस्करों का नया जुगाड़, बिहार में मुर्गी फार्म को बना डाला शराब का गोदाम!

मुश्किल भरा सफर हुआ आसान

इस लिफ्ट के लगने के बाद अब बच्चे बिना थके और बिना किसी डर के सिर्फ 30 मिनट में अपने स्कूल पहुंच रहे हैं. पहले जहां उनका आधा दिन केवल चलने में बीत जाता था, अब वही समय उनकी पढ़ाई और खेलकूद में काम आ रहा है. स्थानीय लोगों के चेहरे पर भी अब राहत की मुस्कान देखने को मिल रही है, क्योंकि उनके बच्चों का भविष्य अब उन्हें सेफ लग रहा है. 

ये भी पढ़ें:-दांत साफ करते-करते मुंह के अंदर की फिल्म बनाएगा ये ब्रश, कीमत इतनी कि नया IPhone आ जाए!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elevator, China, Yunnan, Students, School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com