आजकल टेक्नोलॉजी हर चीज में एंट्री कर चुकी है, लेकिन दांत साफ करने वाले ब्रश में इतना बदलाव आएगा किसी ने सोचा भी नहीं था. दांतों की सफाई के लिए आपने आज तक नॉर्मल या फिर इलेक्ट्रिक टूथब्रश ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे टूथब्रश के बारे में सुना है जिसमें इन-बिल्ट कैमरा, टॉर्च और AI टेक्नोलॉजी लगी हो? एक कपल ने जब 47 हजार रुपये का ये अनोखा गैजेट खरीदकर इस्तेमाल किया, तो उनका एक्सपीरियंस देखकर लोग दंग रह गए.
ये भी पढ़ें:-मेटा स्मार्ट ग्लासेस की कीमत सुनकर उड़े मां के होश, रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
47 हजार रुपये के टूथब्रश ने मचाया तहलका
दरअसल, हाल ही में 'दी ओलिव ट्री फैमिली' नाम के कंटेंट क्रिएटर कपल ने डायसन का नया स्मार्ट टूथब्रश खरीदा. इस प्रोडक्ट की कीमत 499.99 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 47,000 रुपये है. इस गैजेट का रिव्यू करते हुए कपल ने दिखाया कि ये ब्रश करते वक्त मुंह के अंदर की लाइव वीडियो फीड देता है.
कैमरे और AI से कैसे साफ होते हैं दांत
कंपनी का दावा है कि इसमें कैमरा, टॉर्च, वॉटर जेट और AI फ्लॉसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. डायसन के संस्थापक जेम्स डायसन (James Dyson) के अनुसार, लोग अक्सर दांतों के बीच जमे प्लाक को साफ करना भूल जाते हैं. इसी समस्या को दूर करने के लिए इसमें कैमरा और मशीन लर्निंग दी गई है, जो दांतों के कोनों को पहचानकर जेट से पानी डालकर सफाई करती है.
ये भी पढ़ें:-खाने के पार्सल में मिला सूप से सना चूहा, वायरल वीडियो देख लोगों का मिचलाया जी
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर लिए मजे
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर फनी कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने कहा कि, 'ये रिव्यू डेंटिस्ट्स के लिए भी मजेदार है', तो किसी ने लिखा कि 'लोग दो मिनट बचाने के लिए इतना महंगा ब्रश खरीद रहे हैं'. कुछ लोगों ने स्पॉन्सर्ड वीडियो होने का आरोप लगाया, जिस पर कपल ने बिल का सबूत दिखाते हुए कहा कि, 'उन्होंने ये खुद के पैसों से खरीदा है.'
ये भी पढ़ें:-सड़क पर प्लेन वाला मजा! केरल सरकार की नई लग्जरी बस में मिलेगी फ्लाइट जैसी सर्विस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं