इंटरनेट पर इन दिनों एक बिल्ली के रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो करीबन 12 घंटे से अधिक समय तक ग्रिल के बीच में फंसी रही. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक 20 मंजिला इमारत की ग्रिल के बीच में एक बिल्ली बुरी तरह फंसी हुई है, जिसका बड़े ही नाटकीय ढंग में रेस्क्यू किया गया. वीडियो के सामने आने के बाद से ही यूजर्स रेस्क्यू टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
वायरल हो रहा यह वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है, जहां की एक 20 मंजिला इमारत में फंसी एक बिल्ली का रेस्क्यू कर उसे बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि, जब बिल्ली खुद को बचाने के लिए झटपटा रही थी, तब बिल्डिंग के निवासियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने तुरंत आनन-फानन में फायर ब्रिगेट डिपार्टमेंट और ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्लू क्रॉस की टीम ने स्थिति का आकलन किया और काम शुरू कर दिया. ग्रिल में 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद बिल्ली को सुरक्षित निकाल लिया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो को एक गैर सरकारी संगठन ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. जानकारी के लिए बता दें कि, ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया चेन्नई स्थित एक पशु कल्याण चैरिटी है. पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, 'ग्रिल तक पहुंचने का एकमात्र तरीका इमारत की छत से था. हमने बचाव स्थल तक पहुंचने के लिए रस्सियां नीचे भेजीं. यह बहुत संकरा रास्ता था, इसलिए बिल्ली का रेस्क्यू और भी चुनौतीपूर्ण हो गया. हालांकि, टीम ने आखिरकार बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.' पोस्ट देख चुके एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने फिर से साबित कर दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह बहुत मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन था. बिल्ली को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को सैल्यूट.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं